एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'कांग्रेस ने गरीब तबकों के लिए नारों के नाम पर सिर्फ वोट मांगे', CM भजनलाल का निशाना 

Banswara News: CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में रिश्वतखोरी संस्कृति को भी समाप्त कर दिया. पहले जब भी कोई योजना आती थी तो कई स्तरों पर कटौती तय होती थी. उस कटौती संस्कृति को बंद कर दिया.

Bhajanlal Sharma In Banswara: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने 1971 में कांग्रेस द्वारा दिए गए 'गरीबी हटाओ' नारे को 'जुमला' (झूठा वादा) करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने वास्तव में गरीबी हटाने के प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि देश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने गरीब तबकों के लिए नारों के नाम पर सिर्फ वोट मांगे. 

बांसवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, कि "गरीबों के नाम पर, उनकी कई सरकारों ने आपसे (जनता) वोट मांगे. उन्होंने 'गरीबी हटाओ' का नारा लगाया, लेकिन उनकी योजनाएं गरीब लोगों तक कभी नहीं पहुंचीं. वे कहते रहे कि वे हर साल गरीबी खत्म कर देंगे, लेकिन 2014 के बाद, यह पीएम नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने वास्तव में ऐसा किया. उन्होंने हमारी प्रत्येक योजना को अंत तक पहुंचाया.''

'पहले योजना में कई स्तरों पर कटौती तय होती थी'
सीएम भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रिश्वतखोरी संस्कृति को भी समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले जब भी कोई योजना आती थी तो कई स्तरों पर कटौती तय होती थी. उस कटौती संस्कृति को प्रधानमंत्री मोदी ने बंद कर दिया." सीएम ने कहा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे.

'विकास का कारवां जारी रहेगा'
सीएम भजनलाल ने कहा कि यह अभियान भारत सरकार और राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपूर्ण-सरकारी दृष्टिकोण अपनाकर चलाया जा रहा है.  इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यात्रा है और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकास का कारवां जारी रहेगा. सीएम यादव ने पिछले सप्ताह भोपाल में मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से विकास भारत संकल्प यात्रा में ग्वालियर और सागर जिलों के लाभार्थियों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में 357वें प्रकाश उत्सव पर रोशनी से नहाया गुरुद्वारा, अखंड पाठ साहिब सहित होंगे ये कार्यक्रम

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget