एक्सप्लोरर

क्यों सीधे आमने-सामने हैं CM भजनलाल और अशोक गहलोत? समझें पूरा विवाद

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के दावे को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक राजेंद्र राठौड़ ने पूरी तरह गलत और बे बुनियाद बताया. वहीं सीएम भजनलाल ने मुहावरे से पलटवार किया.

Rajasthan Politics: राजस्थान में इन दिनों सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. दोनों बड़े नेता एक दूसरे का नाम लेकर सियासी बयानबाजी कर रहे हैं. एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. शुरुआत पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मौजूदा सीएम के खिलाफ उन्हें की पार्टी द्वारा साजिश रचे जाने के आरोपों से की, तो बदले में सीएम भजनलाल शर्मा ने एक मुहावरे के जरिए उन पर पलटवार किया हैं. सीएम और पूर्व सीएम के बीच का सियासी संग्राम राजस्थान की सियासत में चर्चा का सबब बना हुआ है. 

दरअसल इस विवाद की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में दिए गए एक बयान से की. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया कि सीएम भजनलाल शर्मा को कुर्सी से हटाने के लिए उनकी ही पार्टी के तमाम लोग साजिश रच रहे हैं. यह साजिश दिल्ली और जयपुर दोनों ही जगहों से रची जा रही है. अशोक गहलोत ने इस मौके पर सियासी तीर भी छोड़े. उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा से हमदर्दी जताते हुए कहा कि वह पहली बार के विधायक हैं और साथ ही युवा भी हैं. ऐसे में बीजेपी को उन्हें सीएम पद पर बने रहने देना चाहिए. 

राजेंद्र राठौड़ ने बेबुनियाद बताए आरोप
अशोक गहलोत के इस बयान पर यह सुगबुगाहट शुरू हो गई कि क्या हकीकत में बीजेपी के अंदर खाने कोई खिचड़ी पक रही है. बीजेपी ने तुरंत अशोक गहलोत के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी के वरिष्ठ नेता, सात बार के विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बे बुनियाद बताया. उन्होंने अपने बयान से पूर्व सीएम अशोक गहलोत को आईना दिखाने की भी कोशिश की. उन्हें याद दिलाया कि जब वह सीएम थे तो उनकी पार्टी में इस कदर खींचतान मची थी कि तमाम मंत्रियों और विधायकों को महीनेभर होटल में कैद कर रखना पड़ा था. 

मुख्यमंत्री ने मुहावरे से दिया जवाब
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सियासी शिगूफे पर अब खुद सीएम भजनलाल ने उन पर पलटवार किया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत को लेकर 'जाके पीर ना फटे बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई' मुहावरा सुनाया और कहा कि अपने राज में जनता के साथ अन्याय और विश्वास घात करने वाले लोगों को इस तरह की बयानबाजी करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए. 

खुद फ्रंट पर आए सीएम भजनलाल
सीएम भजनलाल शर्मा के खुद फ्रंट पर आकर आक्रमक अंदाज में पलटवार करने के बाद अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के बाकी नेताओं ने फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. अब देखना यह होगा कि मौजूदा और पूर्व सीएम के बीच सीधे तौर पर सीधी जुबानी जंग अब यहीं थम जाती है या फिर यह आगे बढ़ती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget