एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'जनता से जुड़ी कोई भी योजना बंद नहीं होगी', मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान

Bhajan Lal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा की नीति पर काम होगा.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बड़ा एलान किया है. जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब राज बदल गया. प्रदेश में सुशासन आ गया.बीजेपी सरकार के राज में जनता से जुड़ी हुई कोई भी योजनाएं बंद नहीं की जाएगी बल्कि जनता की सेवाओं में जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. सरकार 100 दिन की कार्य योजना पर कार्य कर रही है. सरकार बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेगी. सरकार ने आयुष्मान योजना में 5 लाख की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख तक किया.

बता दें कि इससे पहले राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था  ''वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए.''

इसके बाद अब प्रदेश में इस योजना के तहत खर्च राशि 25 लाख रुपए तक की करने पर कार्य किया जा रहा है. बीजेपी सरकार के राज में नि:शुल्क मिलने वाली दवाइयां बंद नहीं की जाएगी, बल्कि गंभीर बीमारियों में उपयोगी दवाइयों को भी नि:शुल्क योजना के तहत मरीजों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार सबका साथ सबका विकास योजना पर कार्य करेगी. 

महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है. वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को पाबंद कर दिया गया. इतना ही नहीं, भ्रष्टाचारियों और उनकी सिफारिश करने वालों को भी नहीं बख्सा जाएगा. प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्य किए जाएंगे. ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा की नीति पर काम होगा अगर किसी को भ्रष्टाचार करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी.

एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण 

सीएम भजनलाल शर्मा ने सुशासन दिवस कार्यक्रम से पूर्व एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए. वहीं मरीजों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि अब राज बदल गया है. ये राज जनता से चलने वाला है और आफिस में बैठकर काम चलने वाला नहीं है. एसएमएस अस्पताल की पहचान देश विदेश में है. ऐसे में इस पहचान को बनाए रखने के साथ ही आगे बढ़ाने का काम करना होगा.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Oath Ceremony Live: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल बनेंगे कैबिनेट मंत्री

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget