एक्सप्लोरर

राजस्थान के हर गांव में खुलेंगे 'अटल ज्ञान केंद्र', अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का ऐलान

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर ग्राम पंचायत में चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र की स्थापना की जाएगी."

Rajasthan Latest News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने ग्रामीण स्तर पर रोजगार देने के लिए युवाओं के लिए बड़ी बात कही है. अब ग्राम पंचायत में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम और काम को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अटल प्रेरक के रूप में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.

सीएम ने कहा, युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर ग्राम पंचायत में चरणबद्ध रूप से 'अटल ज्ञान केन्द्र' की स्थापना की जाएगी. इन केन्द्रों के लिए स्थानीय युवक-युवती का अटल प्रेरक के रूप में चयन किया जाएगा और इससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. 

ये होंगी सुविधाएं
सीएम भजनलाल ने कहा, ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के स्व-अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आमजन में पढ़ने की प्रवृति को प्रोत्साहित करने के लिए अटल ज्ञान केन्द्रों पर लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित की जाएगी. इसके साथ ही इन केन्द्रों पर कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. 

सीएम ने कहा, पात्र व्यक्तियों और परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अटल प्रेरक कार्य करेंगे. ई-मित्र की तर्ज पर इन केन्द्रों पर भी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन के अतिरिक्त जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र, मूल निवास और राशन कार्ड इत्यादि जन-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

कितना होगा बजट?
सीएम ने बताया कि राज्य सरकार इन केन्द्रों के विकास पर लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, भारत रत्न वाजपेयी की स्मृति में राज्य सरकार ने 26 दिसंबर को हर पंचायत समिति मुख्यालय पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने का निर्णय भी किया है.

उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड और राजकीय विद्यालयों के कंप्यूटर कक्ष का नामकरण अटल कंप्यूटर कक्ष करने का फैसला भी किया है.

ये भी पढ़ें: सिरोही में नाकेबंदी कर पुलिस की कार्रवाई, 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget