एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'मैं पीएम मोदी से बड़ा फकीर हूं...', जानिए CM अशोक गहलोत ने क्यों कही ये बात?

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हैं, बीजेपी के नहीं हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री अभी भी इस भ्रम में हैं कि वह बीजेपी के पीएम हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को 'फकीर' बताते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि राज्य के लोगों को उन पर भरोसा करना चाहिए. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम में नये जिलों के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये बात कही.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मैं जो भी कहता हूं दिल से कहता हूं. पीएम मोदी मैं आपसे भी बड़ा फकीर हूं. आपने ध्यान दिया होगा कि प्रधानमंत्री मोदी जो ड्रेस एक बार पहन लेते हैं उसे दोबारा नहीं पहनते हैं. मुझे नहीं पता कि ड्रेस दिन में एक बार बदलती है, दो बार या तीन बार. लेकिन, मैं अपना पहनावा वही रखता हूं. क्या मैं फकीर नहीं हूं." सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, "मैंने अपने जीवन में न तो कोई प्लॉट खरीदा, न ही कोई फ्लैट खरीदा. मैंने एक ग्राम सोना भी नहीं खरीदा है. क्या वह मुझसे भी बड़े फकीर हो सकते हैं? उनके चश्मे की कीमत 2.5 लाख रुपये है." 

'मुझे नहीं छोड़ रहा सीएम पद'
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "कई बार मन में आता है कि सीएम की कुर्सी छोड़ दूं, लेकिन पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है. आलाकमान को फैसला करने दीजिए, मैं उनका फैसला जरूर मानूंगा. यह कहने के लिए साहस चाहिए कि मैं पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा है." 

'पीएम मोदी का करता हूं सम्मान'
सीएम गहलोत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री देश के हैं, बीजेपी के नहीं हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री अभी भी इस भ्रम में हैं कि वह बीजेपी के पीएम हैं. वह केवल हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं, जो बहुत खतरनाक बात है. आप लोकतंत्र के प्रधानमंत्री चुने गए हैं और देश में लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की थी."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections: अशोक गहलोत ने फिर की CM पद छोड़ने की बात! बोले- 'आलाकमान का फैसला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget