एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को लेकर कई आरोप लगाए हैं. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

CM Ashok Gehlot targeted BJP: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदू और हिंदुत्व की बहस के बीच नया बयान देकर फिर बहस छेड़ दी है. सीएम गहलोत ने कहा कि, बीजेपी के नेता हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात करते हैं. इनका हिंदुत्व और राष्ट्रवाद चुनाव जीतने के लिए है. हमारा हिंदुत्व धार्मिक मान्यता के लिए है. हम सबको गर्व है कि हम हिंदू हैं. महात्मा गांधी ने भी यही कहा था कि हमें हिंदू होने का गर्व है. हिंदू होने के साथ हम सब धर्मों का सम्मान करते हैं. दूसरे धर्मों का सम्मान करने से समाज में प्रेम रहेगा. हिंसा नहीं होगी. देश विकास करेगा. गहलोत दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष पर भी साधा निशाना 

गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के रावण और सीता पर दिए बयान को लेकर भी निशाना साधा. गहलोत ने कहा- गुलाबचंद कटारिया ने पहले महाराणा प्रताप के बारे में बोला अब रावण का उदाहरण देने के लिए सीता ही मिली क्या? कटारिया 'मेंटली डिस्टर्ब' लगते हैं. लगता है उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा तो वे भभक जाते हैं. कुछ तो कारण जरूर है. वे बुजुर्ग हैं, भले वे आरएसएस कैडर के हों, मैं उनका सम्मान करता हूं. मैंने भी उन्हें कई बार समझाया कि आप बिलो द बेल्ट वार मत किया करो लेकिन वे मान ही नहीं रहे.

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- सड़क दुर्घटनाओं को कम करना सरकार की प्राथमिकता, बनाया ये खास प्लान

कटारिया के बयान को हिंदू बर्दाश्त करेगा क्या?

गहलोत ने कहा- महाराणा प्रताप के बारे में उन्होंने क्या क्या बोल दिया? क्या राजस्थान के लोग उसे भूल सकते हैं. छत्तीस कौम में खासकर राजपूत कम्युनिटी में भारी गुस्सा है. क्या हिंदू इसे बर्दाश्त करेंगे क्या? ये हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बातें करते हैं. इनका हिंदुत्व केवल चुनाव जीतने के लिए है.

पीएम मोदी को लेकर दिया ये बयान

सीएम गहलोत ने कहा कि, केंद्र की सत्ता में हिंसा को बढ़ावा देने वाले लोग हैं. सत्ता पक्ष हिंसा को रोकता है. पीएम नरेंद्र मोदी को आगे आकर कहना चाहिए कि किसी भी कीमत पर हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. यहां उल्टी गंगा बह रही है. सांसदों को कहा जा रहा है कि आप धमाल पट्टी करें. पीएम राजस्थान के सांसदों से कहते हैं कि किरोड़ीलाल मीणा की तरह धमाल पट्टी करो.

ये भी पढ़ें-

Udaipur News: चाकू की नोक पर लुटेरों ने पुलिस कॉन्सटेबल को ही लूटा, नकदी और आईडी लेकर हुए फरार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget