एक्सप्लोरर

Rajasthan: क्या राजस्थान में खत्म नहीं हुआ गहलोत- पायलट विवाद? कांग्रेस बोली- निकाल लिया जाएगा सकारात्मक समाधान

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के पार्टी बनाने की अटकलों पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मैं अफवाहों में विश्वास नहीं करता. उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, यही पार्टी का रुख है.

Rajasthan Congress: कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के अगले कदम को लेकर जारी अटकलों के बीच शनिवार को उम्मीद जताई कि इस मामले का सकारात्मक समाधान निकाल लिया जाएगा. पार्टी ने यह बयान पायलट के पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट (Rajesh Pilot) की पुण्यतिथि पर 11 जून को होने वाले कार्यक्रम से एक दिन पहले दिया है. यह कार्यक्रम राजस्थान के दौसा में होना है.

राजस्थान के घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'हमारी पार्टी के अध्यक्ष (खरगे) और हमारा यह मानना है कि इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकाल लिया जाएगा.' कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा था कि यह सब अफवाह है कि पायलट पार्टी छोड़कर चले जाएंगे और अपनी पार्टी गठित करेंगे.

हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे- केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने पायलट के अगले कदम से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, ‘मैं अफवाहों में विश्वास नहीं करता. वास्तविकता यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) और राहुल गांधी जी ने अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी के साथ चर्चा की और उसके बाद हमने कहा था कि हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे. यही कांग्रेस पार्टी का रुख है. इसके अलावा कुछ नहीं है.'

पायलट ने कांग्रेस आलाकमान के सामने रखी थीं ये मांगे

बहरहाल, पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की ओर से जो मुद्दे उठाए गए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. हाल ही में कुछ खबरों में कहा गया था कि पायलट जल्द ही अलग पार्टी का गठन कर सकते हैं, हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना था कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान उन मांगों पर है, जो वह पिछले कुछ महीनों से लगातार उठा रहे हैं. पायलट ने हाल में तीन मांगें रखी थीं, जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करना और इसका पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा के पेपर लीक होने से प्रभावित युवाओं को मुआवजा देना और वसुंधरा राजे नीत पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराना शामिल है.

गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत- केसी वेणुगोपाल

पिछले दिनों कांग्रेस ने गहलोत और पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद कहा था कि, दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं और उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा. पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा था कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था.

ये भी पढ़ें: Udaipur News: राजस्थान में 1.70 लाख साल पुरानी मानव सभ्यता मिलने का दावा, पुरातत्वविदों को मिले पत्थरों के औजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
Rajasthan News: पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bharatpur News: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
भरतपुर: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

वीडियोज

Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget