एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए गंभीर आरोप, खड़े किए कई बड़े सवाल

Rajasthan News: लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की जनता ने सभी सीट बीजेपी की झोली में डाल दी थी लेकिन इन सांसदों ने पूरे 4 साल कभी राजस्थान की सुध नहीं ली.

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी (osd) लोकेश शर्मा (lokesh sharma) ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बड़ा हमला बोला है. लोकेश शर्मा ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने सभी सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल दी थी लेकिन इन सांसदों ने पूरे 4 साल कभी राजस्थान की सुध नहीं ली.

उन्होंने कहा कि जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो केंद्रीय जल संसाधन मंत्री होते हुए भी राजस्थान में भाजपा का राज लाने की शर्त पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के लिए 46 हजार करोड़ रुपए देने की बात की.

शेखावत और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान की जनता को पानी के हक से वंचित रखना चाहता है. चुनाव आने वाले हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को राजस्थान की याद आ रही है, जबकि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई हो रही है, पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है. लोकेश शर्मा ने ट्विटर पर भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए ये प्रतिक्रिया दी.

इस पर लिए आड़े हाथों 

शर्मा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति से जुड़ा हुआ मुद्दा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर और अजमेर में आयोजित सभाओं के दौरान इस पर सकारात्मक रुख रखने का आश्वासन प्रदेशवासियों को दिया था, लेकिन अभी तक भी केंद्र सरकार की ओर से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर न तो इसे राष्ट्रीय परियोजना ही घोषित किया गया है, न ही इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने किसी तरह का बजट आवंटन किया है.

सीएम ने किया था प्रावधान 

शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022-23 के वित्त बजट में इसके लिए तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपए के बजट का वित्तीय प्रावधान किया था. जिसे मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इसे बढ़ाकर 14 हजार करोड़ रुपए करने का ऐलान किया था.

वहीं हाल ही में राज्य के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया था कि अगस्त माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईसरदा या नौनेरा में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का शिलान्यास करेंगे .इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Rape: 'पोर्न मूवीज का शौकीन था', 8 बच्चियों से रेप के आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ 1500 पेज की चार्जशीट दाखिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget