एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: दल-बदलने वाले नेताओं पर सीएम गहलोत का हमला, 'लालची होकर बदल लेते हैं पार्टी और...'

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया.

Rajasthan Elections: विधि निर्माताओं के दलबदल से राजनीतिक दलों में मचे हड़कंप के बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और अन्य नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम गहलोत ने शनिवार को कहा कि खरीद-फरोख्त ने लोकतंत्र के मूलभाव को प्रभावित किया है और इसे प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए. सीएम गहलोत ने यहां राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन (National Legislators Meet) को संबोधित करते हुए कहा कि खरीद-फरोख्त न केवल किसी एक पार्टी के लिए बल्कि सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए. 

सीएम गहलोत ने सम्मेलन को डिजिटल रूप से संबोधित करते हुए कहा, 'कई बार लोग लालची हो जाते हैं और पार्टी बदल देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. इससे युवाओं में गलत संदेश जाता है.' उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हम विपक्ष के दुश्मन नहीं हैं लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहें और दल बदलने के बारे में कभी न सोचें. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी दल-बदल विरोधी कानून पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अगर विधायक अपनी राजनीतिक निष्ठा बदलना चाहते हैं तो उन्हें पहले इस्तीफा दे देना चाहिए. नायडू ने दल-बदल विरोधी कानून की समीक्षा का भी आह्वान किया क्योंकि इसके कई प्रावधानों की उपयोगिता समाप्त हो चुकी है.

सीएम गहलोत ने कार्यक्रम को लेकर दी यह जानकारी
सीएम गहलोत ने इस कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट भी किया, 'लोकतंत्र के सशक्तिकरण व सुशासन सुदृढ़ीकरण के उद्देश से मुंबई में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन किया. इस कार्यक्रम में विधानसभा की परम्पराओं, नियम व जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमर्श हुआ.' उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं. सीएम गहलोत अपनी नई योजनाएं के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं तो विपक्षी बीजेपी उनमें खामियां ढूंढकर सरकार को निशाना बना रही है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- 'जब तक मंत्री विश्वेन्द्र सिंह नहीं आते...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget