एक्सप्लोरर

Kota: जब सीएम गहलोत ने ओम बिरला और शांति धारीवाल को बताया 'ओम शांति' की जोड़ी

Kota News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोटा में 'ओम' (ओम बिरला) और 'शांति' (शांति धारीवाल) की जोड़ी है. सीएम ने मंत्री शांति धारीवाल की तारीफ की.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, इस लोकार्पण समारोह में पूरे कोटा में 12 जगह इसका लाइव प्रसारण कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन ने देखा. पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर इन्हें जो भी कार्य दिए जाते हैं वह पूरे होते हैं. सीएम ने कहा कि कोटा में ओम भी है, शांति भी है, तो कमी किस बात की है, इसकी चर्चा तो पूरी जगह हो रही है कि 'ओम शांति' की जोड़ी है.

कोटा को एयरपोर्ट की सौगात मिलनी चाहिए.

सीएम गहलोत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोटा में ओम (ओम बिरला) शांति (शांति धारीवाल) की जोड़ी है, तब एयरपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए. कोटा को एयरपोर्ट की सौगात मिलनी चाहिए. कोटा एयरपोर्ट के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से वह स्वयं भी बात करेंगे और आप भी बात करें.

कमाओ और खाओ मतलब, पैसा पैदा भी किया और लगाया भी

सीएम गहलोत ने शुक्रवार को कोटा के 700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. विकास कार्यों की बनी डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद सीएम गहलोत ने धारीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्री शांति धारीवाल ने लोकल फंड इकट्ठा किया. उन्होंने स्टेट गवर्नमेंट से पैसा नहीं लिया, बल्कि यूआईटी व लोकल गवर्नमेंट के आधार पर इन्होंने खुद सोर्स डवलप किया. यानी इसे कहते हैं 'कमाओ और खाओ' कमाओ और खाओ मतलब इन्होंने पैसा पैदा भी किया और लगाया भी. इससे सुंदर स्वरूप कोटा का निखर के सामने आया है.  

कोटा की तरफ आकर्षित होंगे टूरिस्ट 

लोकार्पण के समय कोटा के विकास कार्यों की चर्चा जोरों पर रही. सीएम गहलोत ने कहा कि धारीवाल को टूरिज्म को लेकर शिकायत थी कि कोटा कोई जाता नहीं. अब  जो स्वरूप निकलकर आया है, उसके बाद अब आने वाले वक्त के अंदर टूरिस्ट कोटा की तरफ आकर्षित होंगे. उन्होंने कहा कि केवल एक एयरपोर्ट की कमी रह गई है. कोटा में हवाई अड्डा बने इसके लिए मैंने भी कोशिश कर रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget