एक्सप्लोरर

Dungarpur News: सीएम गहलोत का डूंगरपुर को तोहफा, 250 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Rajasthan News: इस दौरान सीएम ने कहा कि राजस्थान गौ शालाओं को साल में 9 महीने अनुदान देने वाला एकमात्र राज्य है. नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने गोवंश के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की तारीफ की.

CM Ashok Gehlot In Dungarpur: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को डूंगरपुर (Dungarpur) जिले का दौरा किया. यहां उन्होंने 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने सागवाड़ा में आयोजित श्री गौ कृपा कथा नव्य महोत्सव में शिरकत की. सीएम ने गौ सेवा का संदेश देते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

राजस्थान गौ शालाओं को साल में 9 महीने अनुदान देने वाला एकमात्र राज्य है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम कर गोवंश के संरक्षण का कार्य किया. बीते कार्यकाल में राजस्थान में गौ संरक्षण और संवर्द्धन के लिए देश का पहला निदेशालय बनाया गया था. बाद में निदेशालय को विभाग में क्रमोन्नत किया.

समाज में गोवंश का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में गाय को माता का दर्जा दिया है. राज्य सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है. हर पंचायत स्तर पर नंदी गौ शालाओं को खोलने का निर्णय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. गौशाला खोलने के नियमों में भी सरकार ने शिथिलता प्रदान करते हुए गौशाला खोलने के लिए आमजन को प्रेरित करने का प्रयास किया. राज्य सरकार पशुपालकों के हितों का ध्यान रखते हुए दूध पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दे रही है. समाज में गोवंश संरक्षण के प्रति जागृति उत्पन्न करने में गौ कथा जैसे आयोजनों की अहम भूमिका है.

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम गहलोत ने सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 250 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें 16.80 करोड़ रुपए की लागत से सागवाड़ा-कोकापुर-पादरा-पुनाली मार्ग पर 24 किलोमीटर सड़क, 4.04 करोड़ की लागत से सागवाड़ा नगरपालिका में विभिन्न स्थानों पर सीसी एवं डामर सड़क कार्यों का उद्घाटन किया. 60 करोड़ रुपए की लागत से उदयपुर बांसवाड़ा राज्य मार्ग पर हाईलेवल ब्रिज, 32 करोड़ की लागत से माण्डली-सीमलवाड़ा-धम्बोला-खड़गदा-भिलुड़ा तक 31 किलोमीटर लंबी सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल है.

पशुओं को मुफ्त दवा दे रही सरकार

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गोवंश के संरक्षण में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी. राज्य सरकार पूरे प्रदेश में गौशालाएं खोलने में आने वाली समस्त अड़चनों को दूर करने के लिए कई तरह की छूट दे रही है. मुख्यमंत्री पशुधन निःशुल्क दवा योजना के तहत पशुओं के लिए भी दवाएं मुफ्त उपलब्ध करवा रही है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आत्मीयता के साथ आमजन से मिले और उनकी परिवेदनाओं को सुना. इस दौरान जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, धारियावद विधायक नगराज मीणा मौजूद रहे.

National Scout Guide Jamboree: पाली में 'मिनी इंडिया' का दर्शन, इन जबरदस्त एक्टिविटी में स्काउट गाइड ने दिखाया दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget