एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में आधी रात के बाद अब नहीं खुलेंगे क्लब, CM गहलोत ने कैबिनेट की बैठक में किया अहम फैसला

राजस्थान सरकार के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' के दौरान सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि राजस्थान में बार-क्लब आधी रात के बाद काम नहीं करेंगे. सीएम ने राज्य के सारे क्लब 12 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है.

Club Shutdown In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को घोषणा की है कि राजस्थान में बार क्लब आधी रात के बाद काम नहीं कर सकेंगे. उन्होंने जानकारी दी है कि राजस्थान कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए देश के लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र से संसद में एक कानून बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

राज्य सरकार के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' के दूसरे दिन मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए. अब समय आ गया है जब सामाजिक सुरक्षा का अधिकार संसद में बनाया जाए. राजस्थान में एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिल रही है, जबकि राजस्थान से ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश में यह संख्या केवल 40-50 लाख है. 

12 बजे ही बंद हो जाएंगे सारे क्लब

बता दें कि दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू होने से पहले सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी. मुख्यमंत्री ने इस शिविर में सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा की थी. इस दौरान सीएम गहलोत ने कुछ अधिकारियों के सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में सहयोग नहीं करने पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि उन्हें सेवा से समाप्त कर दिया जाना चाहिए. 3-4 बजे तक बार-क्लब खुले रहने के मामले पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 12 बजे तक बंद करना सुनिश्चित करें.

2019 की तुलना में 2021 में अपराध दर हुई 5 प्रतिशत कमी

राज्य के मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि विपक्ष के पास राज्य में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए गहलोत ने बताया कि 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में अपराध दर में 5 प्रतिशत की कमी आई है. मंत्रियों के प्रदर्शन को सराहते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि उनका अपने विभागों पर भरोसा और पकड़ है. 

ये भी पढ़ें: Sachin Pilot ऐसे बन सकते हैं CM, इस पार्टी के मुखिया ने दिया बड़ा ऑफर, बोले- साथ आएं तो जीत जाएंगे 140 सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget