एक्सप्लोरर

अंधविश्वास! मिर्च का पानी पिलाया, आंखों में मिर्च डाली, टब में डुबोया...अब कब्र से निकाला गया महबूब खान का शव

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में अंधविश्वास के कारण हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद महबूब खान का शव कब्र से निकाला गया. अब इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में अंधविश्वास के कारण हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. 17 अगस्त को दफनाए गए महबूब खान (50) के शव को आज पुलिस ने 27 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला. यह कार्रवाई मृतक के बेटे इमरान द्वारा कोर्ट में दायर याचिका के बाद हुई है.

सीआई दिलीप सिंह के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिसकी मौजूदगी में शव को निकाला गया. महबूब खान के शव को अब रतनगढ़ के जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

बुरी आत्मा का साया हटाने के बहाने तांत्रिक क्रिया

आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब मृतक के बेटे इमरान ने 12 लोगों के खिलाफ अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. रिपोर्ट के अनुसार, 17 अगस्त को इमरान के ननिहाल पक्ष के लोग उनके घर आए और बुरी आत्मा का साया हटाने के बहाने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दीं.

जबरन मिर्च का पानी पिलाने का लगा आरोप

उन्होंने पहले इमरान पर तांत्रिक क्रिया की, फिर उनके पिता महबूब खान को फोन करके बुलाया. आरोप है कि महबूब खान को जबरन मिर्च का पानी पिलाया गया, उनकी आंखों में मिर्च डाली गई और कानों में तेल से भरी रुई डाली गई. विरोध करने पर उन्हें एक पानी से भरे टब में मुंह ढक कर डुबो दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

बर्बाद कर देने की दी धमकी

बेटे ने जब विरोध किया तो उसे धमकाया गया. आरोपियों ने परिवार को बुरी आत्मा से बर्बाद कर देने की धमकी दी, जिससे डरकर परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया था. अब कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget