एक्सप्लोरर

Rajasthan By Election: पहली बार खुद को वोट देकर पार्षद बनीं 21 साल की रवीना, बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

Chittorgarh: रवीना की चाची दीप्ती मेनारिया इस वार्ड से पार्षद थीं. उनके देहांत के बाद यहां उपचुनाव हुए, जिसमें रवीना ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की. रवीना को अपनी चाची से 5 गुना ज्यादा वोट मिले.

Chittorgarh By Election: राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनावों का दौर चल रहा है. कहीं पर कांग्रेस तो कहीं बीजेपी का परचम लहरा रहा है. यही नहीं, राजनीति में कई नए किस्से भी बन रहे हैं. हाल ही में राजसमन्द में एक बुजुर्ग प्रत्याशी ने लगातार 50 साल तक शिकस्त पाने के बाद अब 10वीं बार में जीत हासिल की. यहीं नहीं, चित्तौड़गढ़ में भी एक नया किस्सा बना. यहां हुए उपचुनाव में 21 साल की युवती भारी मतों से विजयी बनी. 

खास बात यह रही कि उसने खुद ही पहली बार वोट दिया और खुद को वोट देकर उपचुनाव में जीत हाासिल कर ली. युवती का नाम है रवीना मेनारिया, जो अभी फर्स्ट ईयर स्टूडेंट हैं. रवीना ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में वार्ड 28 उपचुनाव में विजय प्राप्त कर ली और इसी के साथ पार्षद बन गई हैं. 

अपनी चाची का तोड़ा रिकॉर्ड, 211 मतों से विजय प्राप्त की
चित्तौड़ नगर परिषद वार्ड 28 के रविवार सुबह परिणाम आए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रवीना मेनारिया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी मंजू शर्मा को बड़े अंतर से हराया. इसी वार्ड में रवीना की चाची दीप्ती मेनारिया भी पार्षद थीं. उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए. इस उपचुनाव में रवीना ने पिछली बार से 15.24% वोट ज्यादा लाकर विजय प्राप्त की. 

वार्ड में कुल 1267 वोटिंग हुईं, जिसमें रवीना को 721 और बीजेपी की मंजू शर्मा को 513 वोट मिले. 26 वोट नोटा में गए. जानकारी के मुताबिक, रवीना ने अपनी ही चाची से 5 गुना ज्यादा वोट पाकर रिकॉर्ड बनाया है और विजय प्राप्त की है.

'पढ़ाई के साथ जनता का काम करूंगी'
रवीना ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि लास्ट ईयर 12वीं की परीक्षा पास कर वह ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में आई हैं. आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी. साथ में जो चाची के समय में पेंडिंग काम हैं, उनको पूरा करने की प्राथमिकता रहेगी. इसके बाद जो भी जनता की मांग है, रवीना उन्हें उठाएंगी और पूरा करेंगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: अलवर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, लड़कियों की न्यूड फोटो से इस तरह करते हैं ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget