एक्सप्लोरर

Chandra Grahan: 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के मंदिर, जानिए कब खुलेंगे कपाट

Chandra Grahan 2023: राजस्थान में 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण लगने की वजह से खाटूश्यामजी और सालासर के बालाजी का मंदिर बंद रहेगा. इन दोनों मंदिरों के अलावा कई और बड़े मंदिर बंद भी रहेंगे.

Chandra Grahan 2023: राजस्थान के दो बड़े मंदिर 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे. इसकी सूचना भक्तों और श्रद्धालुओं को दी जा चुकी है. दरअसल, खाटूश्याम जी और बालाजी मंदिर में देश के कई राज्यों के श्रद्धालु यहां आते हैं. इसलिए यहां पर भारी भीड़ होती है. शेखावाटी में स्थित इन दोनों मंदिरों में हर दिन लाखों श्रद्धालु की संख्या रहती है. ऐसे में 28 को चंद्रग्रहण है, इसलिए दर्शन के लिए ये दोनों मंदिर बंद रहेंगे. सीकर में स्थित खाटूश्याम जी के मंदिर और चुरुं के बालाजी मंदिर के बंद होने की टाइमिंग में अंतर है. इन दोनों मंदिरों के अलावा कई और मंदिर बंद रहेंगे. दीपावली नजदीक होने से यहां पर दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ जाती है. 

बालाजी में कुछ ऐसी है तैयारी 

चुरुं जिले में स्थित बालाजी मंदिर को पूर्णिमा के दिन 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने की वजह से दर्शन के लिए बंद किया जाएगा. मंदिर के पुजारी मांगीलाल पुजारी का कहना है कि, सूतक लगने की वजह से मंदिर 28 अक्टूबर की शाम 4:14 से बंद होगा और दूसरे दिन 29 अक्टूबर की सुबह 6:00 बजे फिर से दर्शन के लिए खुल जाएगा. वहीं बालाजी मंदिर कमेटी ने यह ये जानकारी शेयर की है. यहां पर इस दिन सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ होती है. कई बार लोग यहां आते हैं और दूसरे दिन के दर्शन के लिए तक रुक जाते हैं. 

खाटूश्याम जी में कुछ ऐसी है तैयारी 

वहीं सीकर स्थित खाटूश्याम जी का मंदिर 28 अक्टूबर की शाम 3: 30 पर बंद हो जाएगा और सुबह 29 अक्टूबर की सुबह 5: 15 पर खुल जाएगा. मंदिर के व्यवस्थापक संतोष शर्मा का कहना है कि, 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने की वजह से दर्शन के लिए ऐसा किया गया है. खाटूश्याम जी मंदिर पर राजस्थान से बाहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में इसको लेकर मंदिर प्रशासन की पूरी तैयारी है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान बीजेपी में मौजूदा विधायकों का कटेगा पत्ता?, राजेंद्र राठौड़ ने दिया ये जवाब

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget