एक्सप्लोरर

Kota: स्टूडेंट सुसाइड केसेस रोकने के लिए पुलिस की कोशिश, ASP ने छात्रों को समझाया 'प्लान-बी' का महत्व

Kota News: कॅरियर सिटी कोटा में विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस द्वारा संचालित की जा रही स्टूडेंट सेल की ओर से मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया,

Rajasthan News: कॅरियर सिटी कोटा में विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस द्वारा संचालित की जा रही स्टूडेंट सेल की ओर से नया नोहरा बोरखेड़ा स्थित सुपथ कैम्पस में स्टूडेंट सेल मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं स्टूडेंट सेल प्रभारी ठाकुर चंद्रशील ने विद्यार्थियों को मनोबल बढ़ाकर उनमें नई उर्जा का संचार करने की कोशिश की. 

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे वे अपने आसपास तनावमुक्त वातावरण तैयार कर सक्सेस हासिल कर सकते हैं. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न व परेशानियों सामने रखी. जिनका उन्होंने संतोषप्रद जवाब दिया. सेशन के दौरान डीवाईएसपी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे. इससे पूर्व उन्होंने कोरल पार्क में हॉस्टल संचालकों की बैठक ली और उन्हें बताया किस तरह वे स्ट्रेस्ड स्टूडेंट्स की पहचान कर सकते हैं.
 
डॉक्टर-इंजीनियर जीवन की एक सीढ़ी है मंजिल नहीं
ठाकुर चन्द्रशील ने कहा कि इन कॉम्पेटेटिव एग्जाम्स में से कुछ सफल होंगे और कुछ असफल. इसलिए बच्चों हमेशा प्लान बी तैयार रखें, सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर बनने का ही प्लान मत रखिए. प्लान बी ज्यादातर प्लान ए से बेहतर होता है. क्योंकि प्लान ए में आपके माता-पिता की महत्वाकांक्षा शामिल होती है, आपकी इच्छा, आपका जुनून नहीं होता है. अगर आप डॉक्टर-इंजीनियर बन जाए तो मेरी शुभकामनाएं, नहीं बने तो यह बात याद रखिए कि आप जीवन में और कुछ बेहतर करेंगे. डॉक्टर-इंजीनियर तो जीवन की एक सीढ़ी है मंजिल नहीं है. यह आपकी मंजिल हो भी नहीं सकती इसलिए तनाव लेकर छोटी-छोटी खुशियों को गायब मत होने दीजिए.

दोस्त बनाए और व्यायाम करें
डीवाईएसपी धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को रिलेक्स माहौल में जीवन के विभिन्न आयामों को जीते हुए तनाव रहित होकर अपने मुकाम को हासिल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि दोस्त अवश्य बनाइए. जिससे आप अपने मन की हर एक बात शेयर कर सकें. इसके अलावा रोजाना एक-दो किलोमीटर दौड़िए और 10 मिनट प्राणायाम करिए. क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है. उन्होनें स्टूडेंट सेल के फोन नंबर शेयर करते हुए स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections: नदबई विधानसभा में बीजेपी नेता के कार्यक्रम में जमकर चले लात-घुसे, तोड़ी गईं कुर्सियां, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget