एक्सप्लोरर

Congress News: राजस्थान में प्रशांत किशोर को लेकर सियासी वार, सीएम गहलोत के मंत्री ने कहा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

राजस्थान सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसी संगठन को मजबूत केवल नेतृत्व और कार्यकर्ता ही बना सकते हैं, कोई सलाहकार व सर्विस प्रोवाइडर नहीं.

Rajasthan Politics: दिल्ली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की बात भी चर्चा में थी लेकिन आखिरकार प्रशांत किशोर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे लेकिन कांग्रेस के अंदर खाने कुछ और ही चल रहा है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने नाम लिए बिना प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है. सुभाष गर्ग ने आज सुबह ट्वीट किया कि किसी संगठन को मजबूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं. कोई सलाहकार व सर्विस प्रोवाइडर नहीं. नेतृत्व को चाणक्य की जरूरत है न कि व्यापारी की. गर्ग के इस ट्वीट को प्रशांत किशोर पर हमला माना जा रहा है. हालांकि अब प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होने से मना कर चुके हैं.

सवाल किए जाने पर सुभाष गर्ग ने दिया ये जवाब

सुभाष गर्ग से जब इस ट्वीट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मायने निकालने के लिए लोग स्वतंत्र हैं. गर्ग ने पीके का नाम नहीं लिया. गर्ग के इस ट्वीट के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सीएम खेमे के मंत्री गर्ग का सलाहकार, सेवा प्रदाता और व्यापारी जैसे शब्द इस्तेमाल करना सीधा प्रशांत किशोर की तरफ इशारा है, क्योंकि हाल के दिनों में राजस्थान में तो ऐसा कोई मामला आया नहीं है. यहां चाणक्य शब्द सीएम अशोक गहलोत के लिए इस्तेमाल किया गया है.

Indian Air Force News: वायुसेना में भर्ती के लिए युवाओं को किया जा रहा है जागरूक, जानें भारतीय वायु सेना में शामिल होने की पूरी प्रक्रिया

जानकार कह रहे ये बात

सुभाष गर्ग आरएलडी कोटे से गहलोत सरकार में मंत्री हैं. वे लंबे समय से सीएम से जुड़े हुए हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम खेमे का कोई मंत्री इशारों में बिना किसी सियासी मकसद के ट्वीट नहीं करेगा. जानकार इसे चिंतन शिविर से पहले टेस्ट फायर के तौर पर मान रहे हैं. कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर के फार्मूले से लेकर उन्हें बड़ी भूमिका दिए जाने से सहमत नहीं थे. गर्ग के इस ट्वीट को उन्हीं नेताओं की तरफ से टेस्ट फायर के तौर पर देखा जा रहा है.

सुभाष गर्ग आरएलडी कोटे से मंत्री हैं, इसलिए कांग्रेस के अनुशासन से बंधे नहीं है. गर्ग ने डिप्लोमेटिक तरीके से बिना नाम लिए हमला बोला है, इसलिए विवाद होने पर यह कहने का रास्ता भी बचता है कि उन्होंने किसी और के लिए यह कहा है. यह पहला मौका नहीं है, जब इशारों में सियासी हमला बोला गया हो. इससे पहले कई नेता इसी तकनीक के जरिए सियासी करंट नापते रहे हैं.

MP Sarkari Naukri: नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन और ये है लास्ट डेट 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget