एक्सप्लोरर

 पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने की घर वापसी, BJP में हुए शामिल, जानें मदन राठौड़ ने क्या कहा?

Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान के डूंगरपुर से विधायक रहे देवेंद्र कटारा के मुताबिक अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा. 

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले डूंगरपुर के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा मंगलवार (29 अक्टूबर) को घर वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की. देवेंद्र कटारा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वह 2013-18 के दौरान डूंगरपुर से विधायक रह चुके हैं. 

बीजेपी में वापसी का ऐलान करने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण वे 2013 से बीजेपी परिवार से दूर गए थे. अब उन्हें एक बार फिर पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है.

'समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा'

पूर्व विधायक के मुताबिक, "अब बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में मैं डूंगरपुर में पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा." डूंगरपुर का चौरासी विधानसभा क्षेत्र उन सात निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल है, जहां 13 नवंबर को उपचुनाव के तहत होना है. 

देवेंद्र कटारा के बीजेपी में शामिल होने पर मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी की पूंजी इसके कार्यकर्ता हैं. कहीं कोई कार्यकर्ता अगर किसी कारणवश बीजेपी परिवार से अलग हो गया है तो उन सब को परिवार में शामिल कर बीजेपी ने खुद को और मजबूत करने का कार्य किया है. 

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा अच्छे वक्ता और बीजेपी परिवार की विधारधारा के आधार पर कार्य करने वाले जननेता है. चौरासी प्रवास के दौरान देवेंद्र कटारा से मिलकर मैंने दोबारा उन्हें परिवार में शामिल होकर बीजेपी को मजबूत करने का आग्रह किया है. उन्होंने मेरे इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया. साथ ही विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में बीजेपी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे. 

दरअसल, राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा. सात में से पांच विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई थीं. बकि दो विधानसभा सीटों पर विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. 

उदयपुर: काव्यपाठ में जयपुर राजघराने पर टिप्पणी, विरेंद्र सिंह हुड़ील की चेतावनी पर कवि ने मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget