एक्सप्लोरर

राजस्थान की जिस सीट पर हुआ था जमकर बवाल और आगजनी, वहां उपचुनाव में किसने मारी बाजी?

Rajasthan Bypoll Result 2024: देवली उनियारा विधानसभा सीट पर थप्पड़ कांड करने वाले नरेश मीणा 59 हजार 345 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे. नरेश मीणा की वजह से पहली बार इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला.

Rajasthan Bye Election Result 2024: राजस्थान कि जिस देवली उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के 'थप्पड़ कांड' की वजह से जमकर बवाल मचा था. वहां बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है. यहां बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने 40 हजार 914 वोटों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 100259 वोट मिले. लगातार दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी यहां से चुनाव हार रही थी.

हांलाकि, थप्पड़ कांड करने वाले नरेश मीणा भी 59 हजार 345 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे. नरेश मीणा की वजह से पहली बार इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नरेश ने कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया. कस्तूर चंद मीणा 31138 मत ही प्राप्त कर पाए. देवली उनियारा सीट पर 20 राउंड में जाकर दोपहर 1.45 बजे परिणाम घोषित हुआ.

11 साल बाद बीजेपी को मिली जीत
बीजेपी को देवली उनियारा सीट जीतने के लिए 11 सालों का लम्बा इंतजार करना पड़ा. बीजेपी ने आखिरी बार 2013 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जीती थी, तब भी राजेंद्र गुर्जर ने ही जीत हासिल की थी, लेकिन 2018 और 2023 के चुनावों में बीजेपी को यहां हार का मुंह देखना पड़ा. इस दौरान 2018 और 2023 में कांग्रेस हरिश मीणा ने ही जीत हासिल की, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हरिश मीणा के जीतने से फिर से यहां उपचुनाव हुए.

मीणा और गुर्जर बाहुल्य सीट 
देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र मीणा और गुर्जर बाहुल्य वर्ग की सीट है. इनमें सर्वाधिक वोटर्स मीणा समाज के हैं, जहां कुल वोटर्स की बात करें तो विधानसभा में 3 लाख से अधिक वोटर्स है. इनमें मीणा समाज के करीब 52000 मतदाता है. इसके अलावा गुर्जर समाज की बात करें, तो यहां उनके करीब 44000 मतदाता हैं. अब तक के इतिहास में इस सीट पर गुर्जर या मीणा उम्मीदवार ही जीतते आए है. पिछली बार 2013 की जीत के मुकाबले राजेंद्र गुर्जर ने इस उपचुनाव में करीब डेढ़ गुना अधिक अंतर से जीत हासिल की है.

वोटिंग के दौरान हुआ था बवाल
वोटिंग के दौरान देवली उनियारा के समरावता गांव में नरेश मीणा और एसडीएम के बीच थप्पड़ कांड के बाद गांव में तनाव फैल गया था. दरअसल, इस दौरान वोटिंग के बाद जब पुलिस ईवीएम मशीन को लेकर रवाना कर रही थी, तभी वहां नरेश मीणा के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. इस पर पुलिस भीड़ को हटाने का प्रयास करने लगी, तभी नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर भरतपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खूब फोड़े पटाखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget