एक्सप्लोरर

राजस्थान: 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस में मंथन, प्रभारी और अध्यक्ष बना रहे कुछ ऐसी रणनीति

कांग्रेस ने राजस्थान उपचुनावों के लिए सात सीटों पर उम्मीदवार तलाशने शुरू कर दिए हैं. पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक-एक कर कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लेंगे.

Rajasthan Bye Election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. अब प्रदेश के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मिलकर सीटों पर प्रत्याशी के नाम की तलाश शुरू की है. इसके लिए जयपुर में कांग्रेस पार्टी के वॉर रूम में मंथन होगा.

विधानसभा उप चुनावों की तैयारियों के लिए पूरी समीक्षा हो रही है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में उपचुनाव होने वाली सात विधानसभा सीटों के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक हो रही है. राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा खुद एक-एक करके पूरी रिपोर्ट लेंगे.

लिए जाएंगे फीडबैक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी की मानें तो प्रदेश में होने वाले आगामी उप-चुनावों की तैयारियां और फीडबैक के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा झुन्झुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर, चौरासी एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे. 

बैठक में सभी कांग्रेसजनों से संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिए जाने के साथ ही उप-चुनावों की तैयारियों के लिए रणनीति तैयार कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे.

कई सीटों पर फंसा है पेंच
सात सीटों में से चार पर पेंच अभी फंसा है. आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल दो सीट खींवसर और देवली-उनियारा मांग रहे हैं. वहीं, भारतीय आदिवासी चीफ राजकुमार रोत भी दो सीट चौरासी और सलूम्बर की मांग कर रहे. ऐसे में कांग्रेस इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. जो फीडबैक रंधावा को मिलेंगे उसके आधार पर पार्टी आलाकमान को नाम आगे बढ़ाये जाएंगे. हर एक सीट पर कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है. दावेदार और वहां के नेताओं से पूरा फीडबैक लिया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह में बना 4000 किलो खास पकवान, मांगी गई ये दुआ

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget