एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह में बना 4000 किलो खास पकवान, मांगी गई ये दुआ

PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह में 4000 किलो 'जर्दा' तैयार किया गया. इसे लोगों में बांटा गया. पहली बार किसी पीएम के जन्मदिन पर इतना बड़ा आयोजन किया गया.

PM Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को खास और अनूठे अंदाज में मनाते हुए राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह में शुद्ध शाकाहारी लंगर का आयोजन किया गया. दरगाह में 4000 किलो 'जर्दा' (मीठा चावल) तैयार किया गया. पहली बार किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में इतना बड़ा आयोजन किया गया था. चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि पिछले 550 साल से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चार हजार किलो का 'शाही देग' रखा जाता है, जिसमें शाकाहारी लंगर तैयार किया जाता है.

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि 4000 किलो 'जर्दा' (मीठा चावल) भी पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन के मौके पर इसी देग में तैयार किया गया था. लंगर तैयार करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखा गया है, ताकि यह लंगर हर धर्म के लोगों तक पहुंचाया जा सके.

पीएम मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी गई
सलमान चिश्ती ने 'शाही देग' का जिक्र करते हुए आगे कहा कि इसमें सदियों से शाकाहारी भोजन तैयार किया जा रहा है और विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु भी इस लंगर के लिए योगदान देते हैं. मंगलवार रात को तैयार किया गया लंगर आसपास के इलाकों में बांटा गया. इस लंगर को बनाने में इंडियन माइनॉरिटी और चिश्ती फाउंडेशन सहयोग का सहयोग रहा.

दरगाह अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन सैयद अफशां चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी सेहत के लिए भी दुआ की गई. उनके जन्मदिन पर लंगर तैयार किया गया. इसे सभी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया. वहीं पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना भी की गई.

बता दें कि अजमेर शरीफ दरगाह में 'बड़ी शाही देग' जिसमें 4000 किलो लंगर तैयार किया गया. वो मुगल सम्राट अकबर ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद 1568 में उपहार में दिया था. इस शाही देग में सिर्फ मीठा चावल या हलवा बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: तरबूज पर उकेरी PM मोदी की तस्वीर, उदयपुर के शेफ हर्षवर्धन ने दिया बर्थडे का स्पेशल गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget