एक्सप्लोरर

Rajasthan By-Election Results 2024: ईसीआई के रुझानों में बीजेपी 3 और कांग्रेस-बाप 2-2 पर आगे, जानें कहां से कौन आगे?

Rajasthan By-Election Assembly Results 2024: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे. ईसीआई ने सुबह 11 बजे तक के रुझान जारी कर दिए हैं. बीजेपी 7 में से 3 सीटों पर आगे है. 

Rajasthan Vidhan Sabha By Election Parinam 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत 7 सीटों पर मतदान कराया गया था. इन सीटों के रुझान सुबह 11 बजे ईसीआई ने जारी कर दिया है. ताजा रुझान बीजेपी के लिए संतोषजनक नहीं हैं. ऐसा इसलिए कि सत्ताधारी पार्टी होते हुए भी बीजेपी सात में से केवल तीन सीटों पर ही अगे है. दो पर कांग्रेस और दो पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 
 
राजस्थान में कहां पर कौन आगे?

चुनाव आयोग के ऐप पर 11 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार खींवसर, झुंझूनू और देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी, चौरासी और सलूंबर सीट पर बाप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. वहीं दौसा और रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं. 

राजस्थान की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था.

मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी. सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 18,895 मतों से आगे हैं. यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद तीसरे नंबर पर हैं.

खींवसर में बीजेपी प्रत्याशी रेवंत राम डांगा 2,543 वोटों से आगे हैं, जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल दूसरे स्थान हैं. कनिका नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी हैं.

झुंझुनूं में बीजेपी के राजेंद्र भांभू 22,661 मतों से आगे हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला तीसरे स्थान पर हैं।

रामगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबैर खान 2,104 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह दूसरे नंबर पर हैं. इसी तरह दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीन दयाल 6,723 मतों से आगे हैं, जहां बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन दूसरे नंबर पर हैं. जगमोहन कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई हैं.

2 सीट पर बाप आगे 

सलूंबर (जितेश कुमार) और चौरासी सीट (अनिल कुमार कटारा) पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget