एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: चुनावी साल में युवाओं को तोहफा, सीएम गहलोत ने किया एक लाख भर्तियों का एलान

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन इतना शानदार रहा है कि इसलिए हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के लिए काम किया है. उन्होंने कहा जो हमने बजट में दिया है वो पूरे देश में चर्चा है.

CM Ashok Gehlot Announcement in Assembly: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज विधानसभा में बजट पर परिचर्चा की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम ने बेरोजगारों के लिए एक लाख भर्तियों की घोषणा की है. इसके अलावा सीएम ने गंगानगर कॉलेज समेत 20 कॉलेज में हॉस्टल खोलने का एलान किया है. 

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन इतना शानदार रहा है कि इसलिए हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के लिए काम किया है. उन्होंने कहा जो हमने बजट में दिया है वो पूरे देश में चर्चा है. अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि जहां-जहां चुनाव होने वाले हैं, वो सभी राज्य हमारे बजट को अपने मेनिफेस्टों में जरूर इस्तेमाल करेंगे.

'बह रही उल्टी गंगा'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम लेकर जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा सामाजिक सुरक्षा पर हमारी सरकार ने खूब काम किया है. सीएम ने कहा कि दौसा में जो पीएम ने किया वो दुर्भाग्यपूर्ण है. यहां उलटी गंगा बह रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से योजनाओं में कटौती कर रही है ये दुखद है. 

'केंद्र सरकार राज्यों के साथ गलत कर रही'
वहीं सीएम गहलोत ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार क्यों राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों के बजट में उलट-पलट कर दिया है. राज्य सरकार की समेकित निधि को भी डिस्टर्ब किया जा रहा है. गहलोत ने कहा कि उस निधि को बैंक में जमा कराने के लिए कहा जा रहा है. ये ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि 21 हजार 266 करोड़ रूपये केंद्र सरकार इस बार राजस्थान सरकार को कम देगी.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ये घोषणाएं

  • राजस्थान के युवा बेरोजगारों के लिए 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा.
  • चिरंजीवी योजना में प्रदेश के बाहर ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो सकेगा.
  • सभी आवासीय स्कूल में वर्कशॉप में काम सीखने की व्यवस्था होगी.
  • बीकानेर में आई स्टार्ट हब की स्थापना.
  • कुछ नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा भी की.
  • जयपुर के हवामहल में उर्दू कन्या बीएड कॉलेज खोला जाएगा संस्कृत कॉलेज में योग और ध्यान की नियमित कक्षाएं होंगी.
  • इंग्लिश स्कूलों के स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • महात्मा गांधी स्कूलों में प्ले एलिमेंट भी लगाए जाएंगे जिसपर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
  • जयपुर में डिफेंस ट्रेनिंग प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट बनेगी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इलेक्ट्रिक बनेगा.
  • पर्यटक सहायता बल के लिए 75 वाहन खरीदे जाएंगे.
  • कुछ मंदिर धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे.
  • अल्बर्ट हॉल के दुर्लभ दस्तावजों का डिजिटाइजेशन होगा.
  • भूमाफिया, बजरी माफिया पर कार्रवाई के लिए एसओजी में स्पेशल टॉस्क फोर्स खोली जाएगी.
  • नायब तहसीलदार के पदों को राजपत्रित किया जाएगा.
  • नायब तहसीलदार और नर्सिंग अधीक्षक के पद राजपत्रित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: जब गहलोत की बाइक के सचिन बने थे 'पायलट', अब बदलने लगी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget