एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2022: बजट में पूरी नहीं हुई मांग तो कांग्रेस विधायक ने उतारे जूते, कहा- अब जीवन भर नहीं पहनेंगे

Rajasthan Budget: बजट घोषणा के दौरान राजस्थान में एक भी नया जिला नहीं बना. इसे लेकर कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा के बाहर जूते उतार दिए और कहा कि अब जीवन भर जूते नहीं पहनेंगे. 

Congress MLA Madan Prajapat Remove His Shoes: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को विधानसभा में बजट (Budget) की घोषणा करते हुए तमाम बड़े ऐलान किए. बजट को 2023 में होने वाले विधानसभा के चुनावों (Assembly Election) से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन, इस बीच लंबे समय से चली आ रही राजस्थान में नए जिलों की मांग को लेकर उम्मीद लगाए बैठे राजनेताओं और जनता को निराशा ही हाथ लगी है. हाल ही में कांग्रेस (Congress) के पचपदरा विधायक मदन प्रजापत (Madan Prajapat) ने विधानसभा में संबोधन के दौरान अनोखा प्रण करते हुए कहा था कि बालोतरा को अलग जिला नहीं बनाया गया तो वो जीवन भर जूते नहीं पहनेंगे. 

जीवन भर जूते नहीं पहनेंगे
अब बजट घोषणा के दौरान राजस्थान में एक भी नया जिला नहीं बनाया गया है. इसके बाद विधानसभा से बाहर निकलते हुए पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा के बाहर मीडिया के सामने अपने जूते उतार दिए और कहा कि अब जीवन भर जूते नहीं पहनेंगे. विधायक मदन प्रजापत ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि ये हमारा हक है कि हम मांग करें और पूरा करना या नहीं करना सीएम साहब के हाथ में है. विधायक ने कहा कि ''मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही हमें बताया था कि प्राण चले जाएं पर वचन नहीं जाना चाहिए, जो मैंने वचन दिया था आज अपना वचन पूरा किया है.'' 

चार दशक से उठ रही है मांग 
बता दें कि, बालोतरा को जिला बनाने की मांग करीब चार दशक से उठ रही है, हर 5 साल बाद चुनावों में सभी राजनीतिक दल और नेता बालोतरा को जिला बनाने का चुनावी वादा करते हैं, फिर भूल जाते हैं. 40 साल से उठ रही इस मांग का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है. बाड़मेर जिले में बालोतरा करीब 28 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला सबसे बड़ा एरिया है. वहीं, बालोतरा की जिला मुख्यालय से दूरी करीब 100 किलोमीटर है, ऐसे में गांव के लोगों को हर छोटे बड़े सरकारी कामकाज के लिए 100 किलोमीटर आना-जाना पड़ता है जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

चल रहे हैं कार्यालय 
वहीं, बालोतरा में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय चल रहे हैं जिनमें जिला परिवहन कार्यालय, एडीएम कार्यालय, इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी यहां हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Budget 2022: सीएम गहलोत ने Budget में किए बड़े ऐलान, जानें बिजली उपभोक्ताओं को क्या मिला

Rajasthan Budget 2022: राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना फिर होगी लागू , 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी मिलेगा लाभ 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget