एक्सप्लोरर

Rajasthan News: डीग में दो दिवसीय 'ब्रज महोत्सव' का आगाज, जल महल में रंगीन फव्वारा देखने उमड़ी भीड़

Deeg News: राजस्थान पर्यटन विभाग और डीग जिला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय ब्रज महोत्सव का आगाज हुआ. इस दौरान डीग के महल में रंगीन फव्वारे चलाए गए, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे.

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में दो दिवसीय ब्रज महोत्सव का आयोजन किया गया है. डीग के मेला मैदान और जल महल में मंगलवार (19 मार्च) को दो दिवसीय ब्रज महोत्सव का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में रंगीन फव्वारे ने सभी का दिल जीत लिया. वहीं दूर-दराज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, जिस पर ब्रजवासी जमकर झूमे. शाम को मेगा कल्चरल इवनिंग कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिला न्यायाधीश भरतपुर केशव कौशिक, जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इसके बाद इंडियन आइडल की मैथिली शोम ने "आज ब्रज में होली रे रसिया" सहित कई अन्य गाने गाकर सबका दिल जीत लिया. मैथिली के गानों पर दर्शक खूब झूमे. इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र का ब्रज महोत्सव को लेकर संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने सभी ब्रजवासियों को ब्रज महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी थी. वहीं महोत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताएं बहुत ही रोचक रही. 

आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़ और बौरी दौड़ प्रतियोगिता का लोगों ने भरपूर आनंद लिया. वहीं मटका रेस में छात्राओं ने अपने सिर पर मटका लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची, इस दृश्य को देख पूरा परिसर रोमांचित हो उठा. इस प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिदावली की कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिता में इनको मिली जीत
वहीं श्री गंगा सिंह एमएजे कॉलेज डीग की पूजा ने दूसरा स्थान हासिल किया. इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में एमजेएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग, रस्सा कस्सी छात्र वर्ग में श्री राम आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग और छात्रा वर्ग में आदित्येंद्र महाविद्यालय डीग, बोरी दौड़ छात्रा वर्ग में वंदना कुमारी किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग, नींबू चम्मच दौड़ छात्रा वर्ग में मीनू शर्मा, मूंछ प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र सिंह, चित्रकला छात्रा वर्ग (जूनियर) में गुरु आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग और चित्रकला छात्रा वर्ग (सीनियर) में एमएजे कॉलेज डीग जीता.

रंगीन फव्वारा देखने उमड़ी भीड़
मेहंदी प्रतियोगिता छात्रा वर्ग (जूनियर) में गुनगुन और मेहंदी प्रतियोगिता छात्रा वर्ग (सीनियर) में एमएजे कॉलेज डीग, रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर) में सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग की प्रेम भारती और रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर) में एमएजे कॉलेज विजेता रहे. गौरतलब है कि डीग के जल महलों में चलने वाले विश्व विख्यात रंगीन फव्वारे साल में दो बार ही चलते हैं. यह फव्वारे डीग मेला और ब्रज महोत्सव के दौरान चलते हैं. डीग के जल महल में चलने वाले रंगीन फव्वारे को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत के गढ़ में लगाई सेंध, 13 कांग्रेसी नेताओं ने थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget