एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 10 सीमावर्ती सीटों पर है बीजेपी की नजर, वोटरों को साधने चलाएगी 'वंदे सरहद' कार्यक्रम

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के चार जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हैं और यहां सरहदी सीटों की संख्या 10 है. विधानसभा चुनाव में पार्टियों का फोकस यहां के वोटर पर भी रहेगा.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है बीजेपी (BJP) ने अपनी रणनीतियों पर काम तेज कर दिया है. इसी के तहत अब इसकी नजर सरहद से जुड़ी सीटों पर है. बाड़मेर (Barmer), जैसलमेर (Jaisalmer), बीकानेर (Bikaner) और श्रीगंगागनर (Sri Ganga Nagar) जिलों की सरहदी सीटों पर पूरी तैयारी है. ऐसे में शुक्रवार से तीन दिन के लिए भाजयुमो 'वंदे सरहद' (Vande Sarhad) कार्यक्रम करने जा रही है.

भाजयुमो के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) का कहना है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी (CP Joshi) के निर्देश पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजस्थान (Rajasthan) से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप 75 स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित करेंगे. हिमांशु शर्मा ने बताया कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है. सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी प्रहरी के रूप में हमारी सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए पहले भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 'बॉर्डर विलेज कार्यक्रम' आयोजित किया था. जिसमें कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया था.

इसलिए दिया गया है वंदे सरहद नाम
हिमांशु शर्मा ने बताया कि 1 हजार 70 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा राजस्थान से लगी हुई है. सीमा से लगे चार जिले हैं. प्रदेश की 10 विधानसभाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं. युवा मोर्चा इन 4 जिलों के कुल 75 स्थानों पर 'वंदे मातरम' गायन और प्रधानमंत्री के पंच प्रण के संकल्प का कार्यक्रम आयोजित करेगा. इस कार्यक्रम को 'वंदे सरहद' नाम दिया गया है.

 कुछ ऐसा रहेगा कार्यक्रम 
हिमांशु शर्मा ने बताया कि कल 25 मई को इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे. 25 मई को शाम 5 बजे तनोट स्थित घंटियाली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा, जिला प्रभारी रामस्वरूप गोधा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे. जैसलमेर से इस कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद अन्य 74 स्थानों पर ये 26 और 27 मई को आयोजित करवाएं जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से बन रहे बारिश-आंधी के आसार, IMD का अलर्ट जारी, जानें- अपने जिले का हाल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget