एक्सप्लोरर

गहलोत-पायलट का जिक्र कर बीजेपी का चौंकाने वाला दावा, 'ये तूफान से पहले की शांति, कुछ बड़ा...'

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कहीं दाल नहीं गल पा रही है. उसे कोई मुद्दा नहीं मिल पा रहा है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में पिछले दिनों एक तस्वीर ने सियासत को गरमा दिया है. दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मुलाकात पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी का दावा है कि यह तूफान से पहले की शांति है और जल्द ही कुछ बड़ा देखने को मिलेगा. बीजेपी ने कहा कि अशोक गहलोत ने सीएम रहते हुए सचिन पायलट को नाकारा -निकम्मा नालायक और गद्दार कहा था, लेकिन आज उसी सचिन पायलट के साथ गलबहियां कर रहे हैं. 

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने साधा अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर निशाना साधा है. राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "राजस्थान में डबल इंजन की सरकार तेज गति से काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी की कहीं दाल नहीं गल पा रही है. उसे कोई मुद्दा नहीं मिल पा रहा है. डेढ़ साल में वह कोई आंदोलन नहीं खड़ा कर पाई है. ऐसे में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को हाथ मिलाना पड़ रहा है, लेकिन जल्द ही बड़ा तूफान आने वाला है और यह तूफान आने से पहले की शांति है."

'पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जो कांग्रेस राज में हुआ'
राजेंद्र राठौड़ ने आगे कहा, "राजस्थान के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि सत्ता पक्ष के आधे विधायक और मंत्री अलग-अलग खेमों में बंटकर फाइव स्टार होटल में छिपे बैठे हों." बता दें कि सचिन पायलट 7 जून को पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मिलने उनके घर गए थे. सचिन पायलट अपने पिता दिवंगत राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के लिए आमंत्रित करने गए थे. अशोक गहलोत खेमे ने इस मुलाकात के फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर दिए थे. राजस्थान बीजेपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात पर निशाना साधा है.

पिछली गहलोत सरकार पर साधा निशाना
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत की पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "बजट के बिना ही महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन देने का वादा कर लिया था. तमाम ऐसी योजनाएं चलाने की बात कही थी, जिनके लिए कोई बजट ही नहीं था. राजस्थान की मौजूदा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है. सरकार बजट का प्रावधान कर हर योजना को आगे बढ़ा रही है. पिछले 11 सालों में राजस्थान में विकास को नई पहचान मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल पहले जो संकल्प लिया था, वह अब लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है."

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget