एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बजट पर क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सतीश पूनिया?

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अंतरिम बजट पेश किया गया. इसे लेकर राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सतीश पुनिया का बयान सामने आया है.

CP Joshi On Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया है. जिसपर राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान का सर्व स्पर्शी है.

इस बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है. प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर बजट आया है. इससे महिलाओं के सशक्तिकरण में यह माइलस्टोन साबित होगा. आने वाले दिनों में भारत विकास की ऊंचाई पर होगा.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने क्या कहा?

वहीं राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बजट को देखने के बाद यह लगता है कि देश 2047 तक विकसित हो जाएगा. अभी देश की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में जा रही है. यह बजट सबसे अच्छा बजट है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महिलाओं को संसद में आरक्षण के लिए कानून लेकर आए, तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया. मोदी सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही, गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करवाया है.

आयुष्मान भारत योजना से काफी लाभ हुआ. इसके तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी इसके दायरे में लाने की योजना है. मोदी सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है, इकोनॉमिक कॉरिडोर को दुनिया याद रखेगी.  

अंतरिम बजट पर सीपी जोशी की प्रतिक्रिया

केंद्र की मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर बीजेपी राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रतिक्रिया में कहा, ''देश की मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भारत का अंतरिम बजट पेश किया है. अंतरिम बजट वह दस्तावेज होता है, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियों को परिलक्षित करती है. पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था सकारात्मक दिशा में है और इस बजट में यह साफ तौर पर दिखता है कि अब भारत आत्मनिर्भर है.

आने वाले समय में 2047 में भारत विकसित भी होगा. उसी संकल्प के साथ इस अंतरिम बजट को पेश किया है. मुख्य बजट जुलाई में आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, तो एक तरीके से सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी यह बजट साफ तौर पर दिखता है.''

ये भी पढ़ें:  Udaipur Tourism: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन, भीड़ और ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget