एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे सिंधिया BJP की बैठकों से दूर! क्या हैं मायने?

Vasundhara Raje News: वसुंधरा राजे के BJP की बैठकों में शामिल नहीं होने को लेकर कई तरह की अटकलें हैं. इस बीच बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने दावा किया है कि कहीं कोई नाराजगी की बात नहीं है.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी (BJP) को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी में एकजुटता का माहौल और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समपर्ण दिख रहा है. ऐसे में हर नेता पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के निर्देश की लाइन पर खड़ा दिख रहा है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है. वसुंधरा राजे बीजेपी की बैठकों और भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार वाले दिन भी राजभवन नहीं पहुंची थीं. इसके बाद पहली बार जब बीजेपी ऑफिस में पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक ली, तो उसमें भी पूर्व सीएम राजे नहीं आईं.

15 दिसंबर के बाद सीधे 25 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुए रोड शो से पहले वसुंधरा राजे एयरपोर्ट पर दिखीं थीं. इसके बाद से वसुंधरा राजे लगातार झालावाड़ में एक्टिव दिख रहीं हैं. वहीं शुरुआती दिनों में जिस तरह से राजे बीजेपी के कार्यक्रमों में नहीं दिखीं उसके कई मायने निकाले गए. दूसरी तरफ राजे ने कहा कि उनके रिश्तेदार की तबियत ठीक नहीं थी. इस वजह से वह बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल नहीं हो पाई थीं.

'नए नेताओं के सहारे बीजेपी आगे बढ़ेगी'
राजस्थान में जिस तरह से सत्ता परिवर्तन होने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यहां पर सीएम के तौर पर नए चेहरे को उतार दिया. उसके बाद से यहां पर कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने आप को पार्टी से दूर कर लिया. राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा का कहना है कि राजे बैठकों में नहीं दिखीं तो इसका एक संकेत यह भी है कि नए नेताओं के सहारे यहां पर बीजेपी आगे बढ़ेगी. इसलिए यहां पर दिग्गजों ने अपने आप को पीछे कर लिया है. साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि वसुंधरा राजे अपनी नाराजगी दिखा रही हैं. फिलहाल वसुंधरा राजे झालावाड़ में विधायक के तौर पर काम कर रही हैं. राजस्थान में जिस तरह से राजनीति दिख रही है उससे कई संकेत और अर्थ निकल रहे हैं.

'पार्टी की तरफ से उन्हें हमेशा बुलाया गया'
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जब बीजेपी की बैठकों में नहीं दिखीं, तो उसे बड़े संकेत के रूप में देखा जाने लगा था. मगर राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि हर बार वसुंधरा राजे को बैठक का निमंत्रण मिला था, कहीं कोई नाराजगी की बात नहीं है. पार्टी के कार्यक्रम में न आने के पीछे उनके निजी मामले हो सकते हैं. इस बीच राजस्थान में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने की जानकारी है, जिसमें कई मसलों पर चर्चा होगी. क्या इस बैठक में वसुंधरा राजे आएगीं? इसपर सभी की नजर टिकी है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर में आदिवासी संगठन के युवा सड़कों पर उतरे, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget