एक्सप्लोरर

Rajasthan: गुजरात में आदिवासियों का दिल जीतेंगे किरोड़ी लाल मीणा? राहुल गांधी के बयान के बाद BJP ने बनाया प्लान

गुजरात विधानसभा चुनाव में राजस्थान बीजेपी के नेता किरोड़ी लाल को प्रचार के लिए उतारा है. किरोड़ी लाल ने गुजरात के महीसागर जिले की संतरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुरा में प्रचार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान में भले ही साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हो, लेकिन उसके पहले ही बीजेपी राजस्थान के अपने नेताओं का टेस्ट लेने के मूड में है. राजस्थान के जातिगत नेताओं को गुजरात में उतारकर बीजेपी अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का प्लान बनाया है. इसी कड़ी में राजस्थान के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा मीणा को गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में उतार दिया है. किरोड़ी लाल मीणा ने गुजरात के महीसागर जिले की संतरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुरा में प्रचार किया है. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि आदिवसियों के सबसे ज्यादा हितैषी सरकार अटल की थी और अब पीएम नरेंद्र मोदी के समय में आदिवासियों को बहुत लाभ मिल रहा है. बीजेपी ने देश के राष्ट्रपति पद पर आदिवासी को भेजा है. उन्होंने आदिवासियों को उनके हित की पूरी बात बताई.

राहुल के बयान से बदला प्लान
पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द 'वनवासी' पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी जनजातियों के लिए 'आदिवासी' शब्द का इस्तेमाल करती है तो वहीं बीजेपी उन्हें 'वनवासी' कहती है. इतना ही नहीं राहुल ने कहा था कि बीजेपी आपको आदिवासी बल्कि वनवासी क्यों बुलाती है? वे ये नहीं कहते कि आप हिन्दुस्तान के पहले मालिक हों. इसी बयान के बाद बीजेपी ने अपना प्लान चेंज कर दिया है. चूकिं, किरोड़ी लाल मीणा मीणा राजस्थान में मीणाओं के दिग्जज नेता हैं और बीजेपी इस समय गुजरात में उनका पूरा लाभ उठाना चाहती है.

गुजरात में आदिवासी की आबादी
गुजरात में 2011 की जनगणना के मुताबिक 89.17 लाख आदिवासी हैं. जो इस पूरे आबादी का 15 फीसदी हैं. इस समुदाय की बड़ी आबादी सूबे के 14 पूर्वी जिलों में रहती है. जिसमें 48 तालुका आते हैं. डांग में 95 फीसदी, तापी में 84 फीसदी, नर्मदा में 82 फीसदी, दाहोद में 74 फीसदी, वलसाड में 53 फीसदी, नवसारी में 48 फीसदी, भरूच में 31 फीसदी, पंचमहल में 30 फीसदी, वडोदरा में 28 फीसदी और साबरकांठा में 22 फीसदी है. इन पर सभी दलों की नजर हैं. इन्हे रिझाने का काम सभी दल करने में जुटे हैं. ऐसे में सभी इनके दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है.

कितनी हैं इनकी सीटें
गुजरात में आदिवासियों के लिए कुल 27 सीटें रिजर्व है. इन सीटों पर किसी भी एक दल का कब्जा नहीं है. जानकारी के अनुसार आदिवासी 27 सीटों तक ही सीमित नहीं है इनका सियासी प्रभाव 35 से 40 सीटों तक फैला है. एक आकड़ें के अनुसार गुजरात में 47 विधान सभा की सीटें ऐसी हैं, जहां आदिवासी समुदाय की आबादी 10 प्रतिशत से ज्यादा है. 40 विधानसभा सीटों पर 20 फीसदी से ज्यादा इनकी आबादी है. इसीलिए सभी दल इनके सियासी प्रभाव से दबे हैं.

फिर दोहराया न जाय इतिहास
गुजरात में साल 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में आदिवासी समुदाय में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया था. कांग्रेस ने 27 सीटों में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के खाते में सिर्फ 8 सीटें आई थीं. भारतीय टाइबल पार्टी यानी बीटीपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी, लेकिन इस बार बीजेपी यहां पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए राजस्थान के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा मीणा के माध्यम से अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है. जिससे पुराना राजनीतिक इतिहास दोहराया न जाय.

Shraddha Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में भी कुछ ऐसा है आफताब का हाव-भाव, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget