एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी में गुटबाजी! इस विधायक ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर किया वार, क्या कुछ कहा?

Gajendra Singh Shekhawat: बीजेपी की तरफ से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को तीसरी बार टिकट देने पर पार्टी के कई कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं.

Rajasthan BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. टिकट की घोषणा के साथ ही कई जगह बीजेपी के कार्यकर्ता ने विरोध शुरू कर दिया है. जोधपुर लोकसभा सीट से दो बार से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को तीसरी बार पार्टी ने विश्वास जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है.

जिसेक बाद शेखावत अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं और पार्टी में शेखावत के विरोध में स्वर तेज होते जा रहे हैं. शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने महाराणा प्रताप जयंती पर मंच से शेखावत पर हमला बोला था. उनका आरोप था कि दो बार सांसद बनने के बाद कुछ भी काम नही किया है.

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध करने का मामला अब गर्माने लगा है. बीती रात पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले कई कार्यकर्ताओं के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया. इस दौरान शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ भी वहां पहुंच गए. मौके पर मौजूद के पुलिस के अधिकारी से तीखी बहस हो गई. पुलिस और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौर के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ पुलिस अधिकारी से पूछ रहे हैं कि इन लोगों को किस जुर्म में रात को पकड़ने आए. अधिकारी ने जवाद दिया कि इन लोगों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले का विरोध करते हुए पथराव किया है. यह लोग पथराव में शामिल थे. इनसे पूछताछ करके छोड़ देंगे.

पुलिस और बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ में तीखी बहस

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कहा कि पथराव का कोई वीडियो है तो दिखाइए? पुलिस अधिकारी ने कहा कि वो सब हमारे पास है. यह बीच रास्ते में किसने गाड़ी खड़ी की है. इसको हटाइए आप रास्ता नहीं रोक सकते हैं. विधायक राठौड़ ने कहा कि यह मेरी गाड़ी है. मैं लेकर आया हूं. आप तो पहले यह बताइए कि किसकी परमिशन से और बिना नोटिस के रात को इन ग्रामीणों के घरों पर दबिश दे रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने विधायक बाबू सिंह राठौर से कहा कि आप बात क्यों बढ़ा रहे हैं. विधायक राठौड़ ने कहा कि बात तो बहुत बढ़ेगी बस कल होने दीजिए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्या हम आपके कहने पर इसको छोड़ दें. विधायक राठौड़ कहते हैं कि आप मुझे लेकर जाओ. पुलिस अधिकारी ने कहा कि चलो इसको छोड़ दो आप हमारे साथ थाने पधारें. 

पुलिस अधिकारी के मौके से हटते ही पुलिस के अन्य जवान बाबू सिंह राठौड़ के सामने यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमारे पास कुछ सामान नहीं है. ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समान नहीं है तो क्या हुआ आधी रात को हमारे घरों पर आकर जोर-जोर से दरवाजे बजा रहे थे. केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को जोधपुर लोकसभा सीट टिकट मिलने के बाद गुरुवार को दिल्ली से लौटने पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर निकले. इस दौरान कई जगह स्वागत किया गया.

बीजेपी में गुटबाजी तेज 

वहीं शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही शेखावत का काफिला पहुंचा. वहां सड़क पर पहले से मौजूद बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने शेरगढ़ में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत का विरोध करना शुरू कर दिया. शेखावत के विरुद्ध में नारे लगाए. सूचना मिलने पर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के काफिले का रूट बदल दिया. 

बीजेपी के मौजूदा शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच चल रही आपसी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. विधायक राठौड़ शेरगढ़ में पानी की समस्या को लेकर शेखावत को घेर रहे हैं. विधायक राठौड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी करीबी हैं. राजस्थान बीजेपी में गुटबाजी भी तेज हो गई है. 

ये भी पढ़ें: Udaipur: पर्यटकों को खूब भा रहा उदयपुर, फरवरी में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे लोग

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget