एक्सप्लोरर

राजस्थान: ट्रेनी SI की ट्रेन से कटकर मौत, भर्ती परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में थे

Rajasthan SI Death: राजेंद्र सैनी परिवार सहित भरतपुर में रहते थे. वह एसआई परीक्षा कैंसिल होने के बाद लगातार तनाव ग्रस्त दिखाई दे रहे थे. हालांकि अब तक आत्महत्या के मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है.

राजस्थान के दौसा में सोमवार (15 सिंतबर) की देर रात ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से मौत हो गई. राजेंद्र सैनी एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का ट्रेनी सब इंस्पेक्टर थे. उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

हालांकि अब तक आत्महत्या के मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है. राजेंद्र सैनी परिवार सहित भरतपुर में रहते थे. वह परीक्षा कैंसिल होने के बाद लगातार तनाव ग्रस्त दिखाई दे रहे थे.

दोस्तों के ग्रुप में डिप्रेशन की लिखी थी बात

कुछ दिनों पहले उन्होंने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने तनाव में होने के बारे में बताया था और कल देर रात मालगाड़ी से कटने के बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मंगलवार (16 सितंबर) को सुबह परिवार दौसा हॉस्पिटल के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठा हुआ है.

भाई से मिलने आए थ दौसा

घटना के बाद शव की पहचान राजेंद्र कुमार बल्लभगढ़ के रूप में हुई. ट्रेनी एसआई राजेंद्र धौलपुर पुलिस लाइन में पोस्टेड थे और दौसा में कंपटीशन की तरह तैयारी कर रहे अपने भाई से मिलने के लिए दौसा आए थे. इस दौरान वापस घर जाते समय यह हादसा हुआ.

परिवार पालने की थी जिम्मेदारी

हादसे के बाद अब परिवार दौसा हॉस्पिटल के बाद धरने पर बैठा हुआ है. परिजनों की मांग है कि परिवार में आठ लोगों का पेट राजेंद्र सैनी ही पालते थे. उनके चले जाने के बाद अब परिवार पर कहर टूट चुका है. उनकी नौकरी के बाद उम्मीद जगी थी कि वह घर की स्थिति सुधारेंगे लेकिन अब कुछ नहीं बचा.

हाईकोर्ट ने रद्द की परीक्षा

आपको बता दे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के कोर्ट के आदेश थे जिसके बाद हाईकोर्ट की डबल बेचने उसे आदेश पर रोक लगा दी अब भर्ती परीक्षा में सफल हुए रेनी सब इंस्पेक्टर फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है ऐसे में भर्ती को लेकर उपजे विवाद के बाद राजेंद्र सैनी तनाव ग्रस्त बताया जा रहा था.

वहीं अब इस मामले को लेकर दौसा अस्पताल के बाहर प्रदर्शन जारी है. परिवार की मांग है कि एक सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए.

जांच में जुटी पुलिस 

राजेंद्र सैनी की मौत के बाद पुलिस इसकी जांच  कर रही है कि यह हादसा है या सब इंस्पेकर राजेंद्र सैनी ने आत्महत्या की है. मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पूरे मामले में जीआरपी पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की संभावना जता रही है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget