एक्सप्लोरर

राजस्थान: बाड़मेर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, सरकारी टीचर ने सरिया मारकर ली प्रेमिका की जान

Barmer News: बाड़मेर में सरकारी टीचर ने फेसबुक फ्रेंड और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर महिला की सरिया से हत्या की. महिला का शव कार में मिला. एफएसएल व पुलिस टीमों ने जांच शुरू की.

राजस्थान के बाड़मेर शहर में सोमवार (15 सितंबर) सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. डूंगर विद्यापीठ स्कूल के पास एक महिला की लोहे की सरिये से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सरकारी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि मृतका की पहचान झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की रहने वाली 37 वर्षीय मुकेश कुमारी के रूप में हुई है. वह सीकर जिले में आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर थीं. आरोपी 38 वर्षीय मानाराम बाड़मेर जिले के चवा गांव का निवासी और सरकारी टीचर है. महिला का शव उसकी ही कार की ड्राइविंग सीट पर बरामद किया गया.

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर दोनों की जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. 10 सितंबर को मुकेश कुमारी बाड़मेर मानाराम से मिलने आई थीं और उसके घर में ही ठहरी हुई थीं. परिजनों से शादी की बात करने का दबाव डालने पर आरोपी ने इंकार कर दिया. यहां तक कि महिला ने पुलिस के सामने भी गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने परिवार से मिलने से मना कर दिया.

लोहे की सरिया से हमला कर की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि मानाराम ने गुस्से में मुकेश पर लोहे की सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने की नीयत से शव को कार में रख दिया. सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), डॉग स्क्वॉड और मोबाइल अपराध इकाई (MOU) की टीमें मौके पर पहुंचीं और सबूत जुटाए.

पुलिस ने कार से बरामद किया शव

एसपी नरेंद्र मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साफ है कि हत्या घर में की गई थी और बाद में शव कार में रखा गया. आरोपी मानाराम को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.

इस सनसनीखेज घटना से बाड़मेर शहर में हड़कंप मच गया है. लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर बने रिश्ते कितनी जल्दी खतरनाक मोड़ ले सकते हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget