एक्सप्लोरर

Bharatpur: मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने पर गुस्सा हो गए SHO, युवक के साथ की हाथापाई, अब एक्शन

Rajasthan News: इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने एक्शन लेते हुए थाना अधिकारी धारा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया. थाना प्रभारी ने गुस्से में कुर्सी से उठकर युवक का हाथ मोड़ते हुए उसे गालियां दी.

Rajasthan Police Action: राजस्थान के भरतपुर जिले  के सीकरी थाना अधिकारी का एक युवक के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया है. इसके बाद एसपी श्याम सिंह ने सीकरी थाना अधिकारी धारा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. साथ ही इसकी जांच का जिम्मां एएसपी हिम्मत सिंह को सौंपी गई है. जानकारी के अनुसार एक परिवादी ने ही सिकरी पुलिस थाने के अंदर थाना प्रभारी धारा सिंह का वीडियो बना लिया था.

वीडियो में थाना प्रभारी धारा सिंह एक युवक का हाथ मोड़ते हुए और गालियां देते हुए नजर आ रहे थे. परिवादी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो एसपी श्याम सिंह ने  देखा और तुरंत पूरे मामले का पता लगाया और धारा सिंह के खिलाफ जांच की कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया. 

मानवाधिकार आयोग में शिकायत का मामला

जानकारी के अनुसार मामला 15 दिन पहले का है. सीकरी थाने से 300 मीटर दूरी पर स्थित टोल नाके पर छवि सरपंच के पिता भरत लाल का कुछ टोल कर्मियों से विवाद हो गया था. इसकी शिकायत भरत लाल ने सीकरी पुलिस थाने में की. शिकायत मिलने पर पुलिस टोल नाके पर पहुंची और टोलकर्मी वल्ला और आरिफ को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

टोल कर्मी वल्ला और आरिफ के भाई शाहिद हुसैन ने थाना प्रभारी धारा सिंह की शिकायत मानवाधिकार आयोग में किया. उसे वहां बताया कि उन्होंने एक ही पक्ष के लोगों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की है, जिसकी जांच 3 जनवरी को थाने पर शाहिद द्वारा दिया गया परिवाद आया. थाने पर परिवाद आने के बाद थाना प्रभारी धारा सिंह ने शाहिद को थाने पर बुलाया.

शाहिद अपने साथ एक युवक को लेकर थाने पर पहुंचा. शाहिद के साथी ने थाने में घुसते ही फोन का कैमरा ऑन कर लिया था. थाना प्रभारी ने जो शाहिद के साथ अभद्रता की, वह  कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद शाहिद ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 
      
थाना प्रभारी ने मोड़ा हाथ दी गालियां     

जैसे ही शाहिद और उसका साथी थाने पहुंचे थाना प्रभारी धारा सिंह ने पूछा टोल पर कौन काम करता है. तब युवक ने बताया कि मेरा कपड़े का शोरूम है. थाना पभारी ने युवक से उसका नाम पूछा फिर से पूछा तू तो टोल पर काम करता है. तब युवक ने कहा कि किसने कह दिया, मैंने कभी टोल पर काम नहीं किया है. तब थाना प्रभारी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत को लेकर शाहिद को गाली दी, युवक ने कहा हां कंप्लेन की थी.

SHO ने पूछा क्यों कंप्लेन की, तो युवक ने बताया उस दिन आपने उनको पकड़ लिया था और इनको छोड़ दिया था. SHO ने कहा हां तो तू उनका कौन है, युवक ने कहा कि मैं कोई भी हूं वो मेरे भाई हैं. तब थाना प्रभारी ने गुस्से में कुर्सी से उठकर युवक का हाथ मोड़ते हुए उसे गालियां दी. युवक ने कहा हाथापाई मत करो साहब, यह गलत है. तब थाना प्रभारी ने कहा ऐसे कैसे बोल रहा है तू ऑफिस में. 

एसपी ने किया लाइन हाजिर 

थाना प्रभारी द्वारा हाथ मोड़ते और गालियां देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसपी श्याम सिंह ने थानाप्रभारी धारा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया. इस मामले की जांच एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह को सौंप दी गई.

Rajasthan News: उदयपुर में रिलैक्स दिखे CM अशोक गहलोत, फतहसागर झील के किनारे मुंबइया बाजार में ली चाय की चुस्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget