एक्सप्लोरर

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी, राज्य कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा?

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बजट को लेकर सुझाव मांगे हैं. सरकार हर विभाग से फीडबैक चाहती है. ताकि उनके विभाग के लिए जरूरी ऐलान किए जा सकें.

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बजट पेश करने से पहले सुझाव लेना शुरू कर दिया है. 16 से 22 जनवरी तक सरकार सुझाव लेगी. इसके साथ ही अब विभागवार बैठक भी हो रही है. सीएम ने गुरुवार (17 जनवरी) को कर्मचारी संगठनों-संघों के साथ-साथ चर्चा की है. उनसे सुझाव लिया गया है. 

अब डाक्टर्स से चिकित्सा क्षेत्र और ट्राइबल ऐरिया विकास के लिए चर्चा होगी. दरअसल, बजट में उन क्षेत्रों को बहुत कुछ दिए जाने की तैयारी है जहां पर पहले कुछ हुआ नहीं है. इसके लिए सरकार हर विभाग से इसपर फीडबैक चाहती है. चूंकि, उपचुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी की सरकार बहुत उत्साहित है.

कर्मचारी संघों से लिया गया फीडबैक
वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में कल कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. जिसमें कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए गए. सरकार का कहना है कि कर्मचारियों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. 

राज्य सरकार कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का यथासंभव निराकरण करने की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया गया है. प्रतिवर्ष 30 जून को सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों को 1 जुलाई से एक काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ देना, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने पर काम हो रहा है.

डॉक्टर्स और ट्राइबल क्षेत्र पर हो सकती है चर्चा
बजट से पहले डॉक्टर्स से चिकित्सा क्षेत्र में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है. आरजीएचएस के अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला एवं पुरूष कार्मिकों को अपने माता-पिता अथवा सास-ससुर में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जा सकता है. पेंशनर्स को देय आउटडोर चिकित्सा सेवा की व्यय सीमा को 30 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का प्रावधान हो सकता है. 

विपक्ष हेल्थ सिस्टम को लेकर सरकार पर हमलावर है. इसलिए सरकार अब स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं पहले भी कर चुकी है. राजस्थान में ट्राइबल क्षेत्र को बेहद मजबूत करने का मामला तूल पकड़ता रहता है. इसलिए इसपर सरकार चर्चा कर रही है. कई बड़ी नई घोषणाएं हो सकती है.

राजस्थान में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची आने में क्यों हो रही देरी? जानें वजह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget