एक्सप्लोरर

खराब मोबाइल फोन को फेंकने या बेचने से पहले पढ़ लें ये खबर, आपके घर तक नहीं पहुंचेगी मुसीबत 

Rajasthan News: साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) का गैंग इन पुराने या बेकार मोबाइल फोन को इकठ्ठा करने में लगा है. जानें इसके पीछे की वजह क्या है. 

Cyber Expert Mobile Safety Alert: अगर आपके पास भी पुराना और टूटा हुआ मोबाइल फोन (Mobile Phone) है और आप समझ रहे हैं कि ये किसी काम का नहीं है तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है. वर्तमान समय में साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) का गैंग इन मोबाइल फोन को इकठ्ठा करने में लगा है. ऐसे मोबाइल का उपयोग कर साइबर ठग पुलिस (Police) से बच जाते हैं और जिसका मोबाइल (Mobile) होता है जांच की आंच उस तक आ सकती है.

लोगों को किया जाना चाहिए जागरूक 
साइबर एक्सपर्ट श्याम चन्देल ने बताया की साइबर अपराधी पुराने मोबाइल फोन को ठीक कर उसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में कर रहे हैं. पुलिस की जांच में अपराधी वो बन रहा है जिसके नाम से मोबाइल पहले पंजीकृत होता है. ऐसे में इन मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और साइबर सेल की तरफ से लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए. 

काम करता है पूरा नेटवर्क 
साइबर अपराधियों के साथियों का गैंग गांवों और शहरो में फेरी लगाकर फल, सब्जियां, प्लास्टिक के सामान या रुपयों और अन्य सामान के लालच में पुराने और खराब हुए मोबाइल फोन खरीद रहे हैं. ग्रामीण महिलाएं और साइबर अपराध से अनजान लोग घर में बेकार पड़े मोबाइल फोन को लालच के चक्कर में बेच देते हैं. गैंग के ये सदस्य ग्रामीण इलाकों से मोबाइल इकठ्ठा कर साइबर अपराधियों को बेच देते हैं.

मोबाइल स्टोरेज में रह जाता है डाटा
साइबर एक्सपेर्ट श्याम चन्देल ने बताया की अपराधी मोबाइल की गड़बड़ी दूर कर ठगी करने वालों को उपलब्ध करा देते हैं और फिर उसे एक्टिव कराते हैं. मोबाइल एक्टिवेट होने के बाद उसे अगले साथियों के पास भेज दिया जाता हैं, जहां उस मोबाइल को आनलाइन ठगी में इस्तेमाल किया जाता है. बाद में छानबीन करने पर उस व्‍यक्ति का नाम सामने आता है, जो पहले उस मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल करता रहा है. फोन टूटने के बाद भी कई बार महत्वपूर्ण डाटा मोबाइल स्टोरेज में रह जाता है. जिसका गलत उपयोग हो सकता है.

साइबर एक्सपेर्ट श्याम चन्देल की सलाह 

- कभी भी खराब या बंद मोबाइल को बेचने से बचना चाहिए. 
- अगर कोई मोबाइल काम का नहीं है तो उसे बेचने की बजाय पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए.
- अगर किसी को चालू मोबाइल को भी बेचते है तो पहले उसको अच्छी तरह से फॉर्मेट जरूर करना चाहिए और आगे वाले से उसका आईडी प्रूफ और मोबाइल नंबर एवं उसका फोटो जरूर लेना चाहिए. 
- अगर किसी व्यक्ति से आप पुराना मोबाइल खरीद रहे है तो उसका बिल, आईडी प्रूफ और मोबाइल नंबर एवं उसका फोटो जरूर लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे ने BJP के विरोध प्रदर्शन से किया किनारा, फिर से पार्टी के भीतर दिखी दरार 

शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि उड़ गए पति के होश, बोला- 2 महीने हो गए अब तक....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget