एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के अस्तपालों के लिए सरकार की नई व्यवस्था लागू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Rajasthan: सरकार ने सभी मशीनों को बारकोडिंग के सिस्टम से जोड़कर ऑनलाइन कर दिया है ताकि कोई भी मशीन खराब हो तो संबंधित इंजीनियर से इसे ठीक कराकर मरीजों को राहत दी जा सके.

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी अस्पताल (Rajasthan government hospital) में उपचार या जांच के लिए आने वाले मरीजों को मशीन खराब होने का बहाना अब कम सुनाई देगा. प्रदेश सरकार (Rajasthan government) ने चिकित्सा उपकरणों की देखरेख के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इस नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों में लगे सभी उपकरणों की बारकोडिंग की जाएगी. हर मशीन पर 8 अंक वाला बारकोड चस्पा होगा जिसमें कंपनी का नाम उसका पता और मशीन को ठीक करने वाले इंजीनियर का नाम होगा. मशीनों को ठीक करने वाली कंपनी को बारकोड भेजते ही संबंधित मशीन की कुंडली खुल जाएगी और नई व्यवस्था के तहत 24 घंटे के भीतर मशीनें ठीक हो सकेंगी. 

वर्तमान में राजस्थान के कई अस्पतालों में आए दिन जांच लैब सहित कई मशीनें खराब होकर पड़ी हुई हैं. ऐसे में सरकार ने फैसला लेते हुए उन सभी मशीनों को बारकोडिंग के सिस्टम से जोड़कर ऑनलाइन कर दिया है ताकि कोई भी मशीन खराब हो तो संबंधित इंजीनियर से इसे ठीक कराकर मरीजों को राहत दी जा सके. 

Jaipur: सीएम Ashok Gehlot ने किया केश कला बोर्ड के ‘प्रतीक चिन्ह’ का लोकार्पण, पिछड़े वर्ग के लिए कही ये बात

मेंटेनेंस के लिए होंगे टोल फ्री नम्बर
इस नई व्यवस्था के तहत हर मशीन को आठ अंकों का बार कोड दिया जाएगा. हर अस्पताल में मशीन का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर होगा. अस्पताल प्रशासन को मशीन खराब होते ही इस नंबर पर सूचना देना होगी. सूचना देने के 25 घंटे में इंजीनियर को मौके पर जाकर मशीन की जांच करनी होगी. देरी करने पर रोजाना पांच सौ रुपए का जुर्माना देने का प्रावधान है. यही नहीं इस व्यवस्था के बाद बॉयोमेडिकल इंजीनियर मशीन सुधार देंगे. गौरतलब है कि पहले केटीपीएल कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन अब यह काम सरकार के स्तर पर होगा जबकि मरम्मत का काम निजी क्षेत्र से होगा.

खराब होने पर डाल देते हैं कबाड़ में 
सरकारी अस्पतालों में मशीन खराब होने के बाद कबाड़ में डाल दी जाती है. जो मशीनें करोड़ों की की लागत की होती थी अस्पताल प्रशासन के पास कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते वह इसे कबाड़ में फेंक देते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जिससे न केवल मरीजों को लौटाना पड़ता है वहीं सरकार को मशीन की राशि का नुकसान झेलना पड़ता है. लेकिन नए सिस्टम के अनुसार सूचना देने के बाद इंजीनियर के नहीं आने पर अलग- अलग जुर्माना का प्रावधान है. 

सॉफ्टवेयर पर होगी हर मशीन की जानकारी
प्रदेश भर के जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केन्द्रों पर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर तरह की मशीन की बारकोडिंग की जा रही है. मशीन कब खरीदी गई, किस काम आती है, कौन-सी कंपनी की है, जैसी तमाम जानकारियां जुटाकर सॉफ्टवेयर में डाली जा रही हैं. हर मशीन को आठ अंकों का बारकोड दिया गया है. कॉल सेंटर पर फोन कर सिर्फ यह कोड बताते ही मशीन की पूरी कुंडली खुल जाएगी और मशीन सही करने के लिए इंजीनियर दौड़ पड़ेंगे. 

Jodhpur: लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर से बढ़ेगी जोधपुर एयरबेस की ताकत, रिवर्स उड़ान से चकमा देने की है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget