एक्सप्लोरर

Rajasthan: चम्बल किनारे के शहरों को जोड़ेगा 'अटल प्रोग्रेस-वे', जानें कहां-कहां शुरू हुआ जमीन अधिग्रहण 

Atal Progress-Way: यदि हम लाभ की बात करें तो इससे कई लाभ होंगे. भिंड में लॉजिस्टिक हब, मुरैना में मल्टी प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने और श्योपुर में कृषि आधारित गतिविधियों की योजना है.

Kota Developement News : अटल प्रोग्रेस-वे तीन प्रदेशों से निकल रही चम्बल नदी के किनारे पर बसे शहरों को आपस में जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. यह इन शहरों के लिए संजीवनी का काम करेगा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से होकर चम्बल नदी निकल रही है. इसके पास बसे शहरों को रोड ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए इसे बनाया जा रहा है. अटल प्रोग्रेस-वे कोटा संभाग में बारां व कोटा जिले में 71.4 किलोमीटर लम्बा होगा. इसके लिए एनएचएआई द्वारा डीपीआर और जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इटावा से भिंड होते आएगा राजस्थान
अलट प्रोग्रेस-वे उत्तर प्रदश के इटावा से शुरू होकर मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना होते हुए कोटा जिले के खातौली से राजस्थान में आएगा. ये प्रोग्रेस-वे बारां जिले में कराड़िया व सीमलिया के बीच में खत्म होगा. राजस्थान में इसकी लम्बाई 71.4 किलोमीटर होगी. जबकि इस पूरे प्रोग्रेस-वे की लंबाई 408 किलोमीटर होगी. इस पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा. कोटा और बारां में शीघ्र ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए एनएचएआई ने कार्य योजना शुरू कर दी है, जबकी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसका काम तेजी से चल रहा है.

200 से अधिक गांवों में आएगी औद्योगिक क्रांति 
इस प्रोग्रेस-वे के साथ ही बड़ी परियोजनाओं के साथ बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट यहां पहुंचेंगे. इस परियोजना से तीनों राज्यों के 200 से अधिक गांवों में औद्योगिक क्रांति आएगी. दूसरी बात यह कि जहां यातायात सुगम होगा, वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने लगेगा.

फोर लेन का होगा प्रोग्रेस-वे 
अटल प्रोग्रेस-वे जिसे चंबल एक्सप्रेस-वे भी कहा जाएगा, उसे फोरलेन बनाया जाएगा. बढ़ते यातायात को देखते हुए इसे 6 लेन किया जा सकेगा. जहां से स्टेट हाईवे को जोडा जाएगा, वहां इसे जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं, जहां इस हाईवे को ग्रामीण और स्टेट हाईवे क्रॉस करेंगे, वहां अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे. 

प्रोग्रेस-वे के दोनों तरफ लगेंगे उद्योग
यदि हम लाभ की बात करें तो इससे कई लाभ होंगे. भिंड में लॉजिस्टिक हब, मुरैना में मल्टी प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने और श्योपुर में कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की योजना है. इसके दोनों तरफ बड़े उद्योग प्रस्तावित हैं. छोटे उद्योग लगाने के लिए सरकार पूरी मदद को तैयार है. अटल प्रोग्रेस-वे के लिए कोटा जिले के खातीली, पार्वती रिवर, पीपल्दा, सुल्तानपुर, दीगोद बेल्ट की जमीन अधिग्रहण करने और डीपीआर की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. अलट प्रोग्रेस-वे तीनों ही प्रदेशों की इकनॉमी को बढाएगा और लोगों को रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही उद्योगिक क्रांति का सूत्रपात करेगा. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान चुनाव लड़ने का किया एलान, बोले- 'मुस्लिम समुदाय बनेगा सियासी ताकत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget