एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पर हंगामा, कांग्रेस बोली- 'गलत मंशा से लाया जा रहा बिल'

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होगा. इस बिल के कई प्रावधानों पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस विरोध जताती रही है और इसी के चलते सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं.

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जारी है. विधानसभा में मंगलवार (9 सितंबर) को धर्मांतरण विरोधी बिल पर चर्चा चल रही है. इस बिल के कई प्रावधानों पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस विरोध जताती रही है और इसी के चलते सदन में हंगामा जारी है.

आज केवल धर्मांतरण विरोधी बिल ही पास करवाया जाएगा. इस बिल को लेकर सरकार पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरी है, वहीं विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर सदन और सड़क पर सरकार को घेरने की तैयारी है. 

गलत मंशा से लाया जा रहा बिल- शांति धारीवाल 

पूरे देश भर में धर्मांतरण कानून को लेकर मांग उठाई जा रही थी. खासतौर पर बीजेपी शासित राज्यों में इस कानून को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग उठ रही थी. इसी क्रम में राज्य सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट में लिए गए फैसले के बाद आज विधानसभा में इस बिल को पास करवाया जाएगा.

इस बिल के कई नियमों व प्रावधानों को लेकर विपक्ष एतराज जताता रहा है. हालांकि, यह बिल आज विधानसभा में पास हो जाएगा. वरिष्ठ कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने जबरन धर्म परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक को लेकर कहा कि यह बिल गलत तरीके से और गलत मंशा से लाया जा रहा है.

शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन भी अपराध

शांति धारीवाल ने कहा कि यह बिल न तार्किक रूप से सही है और न ही सामाजिक रूप से सही माना जा सकता. उन्होंने कहा कि इससे सांप्रदायिकता बढ़ेगी. यह बिल समाज को जोड़ने की बजाय बांटने का काम करेगा.

अगर कोई व्यक्ति शादी के बहाने या झूठी जानकारी देकर धर्म बदलवाता है, तो इसे धर्मांतरण माना जाएगा. ऐसे मामलों में सख्त सजा होगी. इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है. दोषी पाए जाने पर 20 साल तक की कैद हो सकती है. इसका मुख्य उद्देश्य बलपूर्वक, धोखाधड़ी या कपटपूर्ण तरीकों से किए जाने वाले अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना है.

मंत्री अविनाश गहलोत ने क्या कहा?

जबरन धर्मांतरण विरोधी बिल पर सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सरकार बिल लेकर आई है यह बिल पूरे देश का सबसे सख्त धर्मांतरण विरोधी बिल होगा. 

मंत्री ने कहा कि कई बार दबाव और प्रलोभन से धर्मांतरण करवाया जाता है. ऐसे मामलों में धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान है. ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ 7 से 20 साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया है. वहीं, दूसरी संस्थाएं जो धर्म परिवर्तन करती हैं, टारगेट करके लोगों पर दबाव बनाती हैं,  ऐसे लोगों के लिए यह बिल लाया जा रहा है. कोई भी धर्म या समाज जबरन धर्मांतरण की इजाजत नहीं देता कि आप किसी को आर्थिक प्रलोभन देकर ऐसा कर ले.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget