एक्सप्लोरर

'वह शाणे बन रहे हैं', अपनी ही पार्टी नेता के लिए क्या बोल गए प्रताप सिंह खाचरियावास? कांग्रेस में हो रही चर्चा

Rajasthan News: राजस्थान में विपक्षी कांग्रेस में हलचल. पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने स्मार्ट मीटर पर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाए, जिससे पार्टी के अंदर बहस तेज हो गई.

राजस्थान में विपक्ष में बैठी कांग्रेस में क्या इन दिनों सब कुछ ठीक है? फिलहाल विधानसभा सत्र जारी है, लेकिन इसी बीच पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का एक बयान चर्चाओं में है. इस बयान में प्रताप सिंह खाचरियावास एक निजी कार्यक्रम में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा.

प्रताप सिंह खाचरियावास अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस बार स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कहा कि वह ज्यादा शाणे बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता भी इस मामले में जनता का साथ नहीं दे, तो इनका भी इलाज कर देना.

खाचरियावास के बयान की चर्चा अब कांग्रेस में

अब इस बयान से क्या समझा जाए, वो तो प्रताप सिंह खाचरियावास ही जानें, लेकिन मंच पर उस समय जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवारी और मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चौपदार मौजूद थे. सरकार में रहते हुए भी पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का सचिन पायलट को लेकर दिया गया बयान आज भी लोग याद करते हैं.

प्रताप सिंह खाचरियावास का स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी ही सरकार के नेताओं को लेकर यह बयान कितना सही या गलत है, वह तो कांग्रेस ही समझ सकती है, लेकिन चर्चा अब उनकी पार्टी के अंदर ही होने लगी है कि आखिर प्रताप सिंह इस बयान के माध्यम से किस पर निशाना साध रहे थे.

दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं प्रताप सिंह खाचरियावास

छात्र राजनीति से निकलकर राजनीति में आने वाले प्रताप सिंह खाचरियावास अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं और वह अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर बोलते भी हैं. वहीं विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक भी कोचिंग नियंत्रण बिल मामले में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विधानसभा में बयान दिया था.

इससे उनकी ही पार्टी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मामला बड़ा और फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बयान देना पड़ा. डोटासरा ने पूर्व मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि यदि वह किसी मुद्दे को लेकर बोलना चाहते थे, तो उससे पहले अपनी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष को भी सुनना चाहिए.

पीसीसी चीफ के रुख पर सबकी नजरें टिकीं

लेकिन अब प्रताप सिंह खाचरियावास ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपने ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़ा कर दिया है, कि जो स्मार्ट मीटर पर जनता का साथ नहीं दे, जनता इसका इलाज कर दे. ऐसे में क्या इस बयान को भी पार्टी लाइन के विपरीत माना जाएगा?

वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास के इस बयान के बाद पीसीसी चीफ का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget