एक्सप्लोरर

Rajasthan: कांग्रेस विधायक की मांग- ‘बालोतरा को जिला घोषित करें वरना जीवन भर नहीं पहनूंगा जूता’

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के सत्र में कांग्रेस विधायक ने अनूठा प्रण लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो जीवन भर नंगे पांव ही रहेंगे.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान की विधानसभा सत्र चल रहा है. इस दौरान विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रहा है. सदन में कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो जीवन भर नंगे पांव ही रहेंगे. उन्होंने अनूठा प्रण लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया. बाड़मेर जिले के पचपदरा विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा को बजट सत्र में जिला घोषित करने की मांग की. उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर जीवन भर बिना जूता पहने रहने की बात कही. 

'मांग पूरी नहीं हुई तो जीवन भर रहूंगा नंगे पैर'

विधायक मदन प्रजापत ने सदन में बोलते हुए कहा कि 40 साल तक धैर्य कर लिया, अब और बर्दाश्त नहीं होता. उन्होंने बालोतरा को जिला बनाया जाने की मांग की. मदन प्रजापत ने बताया कि मैंने पब्लिक मीटिंग में भी कहा है और जबान दी है कि मुझे ना तो कोई पद चाहिए और ना ही मेरी कोई अन्य बड़ी मांग है. उनकी सबसे प्रमुख मांग बालोतरा को जिला बनाने की है. मांग पूरी नहीं होने पर जीवन भर जूते नहीं पहनने का प्रण लिया है. बालोतरा को जिला बनाने की मांग करीब 4 दशक पुरानी है. चुनाव के दौरान तमाम राजनीतिक दल बालोतरा को जिला बनाने का वादा करते आए हैं और घोषणापत्र में भी मुद्दा शामिल है. लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं हुआ. करीब 28000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले बाड़मेर जिले का बालोतरा सबसे बड़ा ब्लॉक है. बालोतरा जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है. दूरी की वजह से जिले की मांग उठती रही है. 

सदन में कांग्रेस विधायक ने लिया अनूठा प्रण

विधायक मदन प्रजापत ने बताया कि बालोतरा में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय हैं. एडीएम कार्यालय, इनकम टैक्स, सेल टैक्स और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का दफ्तर भी है. बाड़मेर जिला सत्र न्यायालय का कार्यालय भी बालोतरा में संचालित है. विधानसभा में मांग करते हुए कहा कि अब तक हमारी सभी मांगें मानी गई हैं. उम्मीद है मुख्यमंत्री जी हमें निराश नहीं करेंगे. बालोतरा को जिला बनाए जाने का सिर्फ एक नोटिफिकेशन जारी करना है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही आश्वासन दे चुके हैं कि जो मांगना है मांग लो. ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा. पश्चिमी राजस्थान में पचपदरा लगातार सुर्खियों में रहा है क्योंकि देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी बनने जा रही है.

Hindustani Bhau Granted Bail: हिंदुस्तानी भाऊ को मिली जमानत, धारावी में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में किया गया था गिरफ्तार

Coronavirus: 'भारत में कोरोना से 30 लाख लोगों की मौत हुई', इस दावे पर सरकार ने दिया ये जवाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget