एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly: राजस्थान के सीएम पर तंज, कांग्रेस नेता शांति धारीवाल बोले- 'शाम को भजन है क्या?

Rajasthan Assembly: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज हंगामेदार रहा. राजस्थान के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सत्र को लेकर बयान दिया है.

Rajasthan Assembly News: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के सत्र की शुरुआत बुधवार को हंगामेदार रही. विधानसभा के पहले सत्र में 191 विधायकों को शपथ दिलाई गई. पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने 24 घंटे की नोटिस पर सत्र बुलाने को लेकर तंज कसा है. शांति धारीवाल ने कहा कि जब भी हाउस बुलाया जाता है चुनाव के बाद जो संविधान के सेक्शन 176 में लिखा हुआ है कि आम चुनाव के बाद विधानसभा का पहला सत्र वो राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा.

उन्होंने कहा ''24 घंटे के अंदर-अंदर आपने ये नोटिस देकर बुलवा लिया. ये क्या बात हुई. कोई भजन मंडली तो है नहीं कि साहब मेरे घर पर आज कोई भजन हो रहा है मैंने आपको बुला लिया कि आ जाइए आ जाइए आज शाम को भजन है. ''

शांति धारीवाल के बयान के बाद बाद राजस्थान विधानसभा के स्पीकर कालीचरण सराफ ने कहा कि पहले माननीय सदस्यों की शपथ होती है और उसके बाद राज्यपाल महोदय का अभिभाषण होगा.

राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार की सुबह शुरू हुआ. इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा के अलावा पहली बार निर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई. विधानसभा के पहले सत्र में 191 विधायकों को शपथ दिलाई गई. आठ विधायकों को कल शपथ दिलाई जाएगी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की. शर्मा शाम को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) पहुंचे और गहलोत से मुलाकात की. सीएमआर में फिलहाल गहलोत रह रहे हैं.  एक सरकारी बयान के अनुसार  ''यह दोनों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात थी.''

कांग्रेस नेता शांति धारीवाल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम मोहन यादव का सख्त निर्देश 'भूमि की रजिस्ट्री हुई तो नामांतरण पटवारी की जिम्मेदारी, देर होने पर...'

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget