एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: पीएम मोदी ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा BJP का चेहरा?, इस संकेत के निकाले जा रहे कई मायने

PM Modi: पीएम मोदी ने सीकर में अपना भाषण पूरी तरह युवाओं और किसानों पर फोकस किया. उन्होंने पेपर लीक को बड़ा मामला बताया. साथ ही राज्य में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर भी संकेत दिए.

PM Narendra Modi In Sikar: पिछले कई महीनों से राजस्थान में बीजेपी सीएम फेस को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. अब जब सीएम फेस को लेकर सबकी नजरें सीकर में पीएम की सभा पर थी तो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) ने एक बड़ा संकेत दे दिया है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही बड़ी बात कह दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कई नेताओं का नाम लिया. पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नाम लिया मगर पूर्व सीएम के कार्यों की चर्चा नहीं की है.

उन्होंने बीजेपी सरकार की बात कही है. उन्होंने कह दिया कि राजस्थान में जीतेगा कमल और खिलेगा कमल. पीएम के इस संकेत पर पहले ही अमित शाह ने मुहर लगा दी थी. मसलन, यहां पर कमल के नाम ही चुनाव होगा. मतलब साफ़ है सीएम चुनाव बाद ही तय किया जाएगा. उसमें कोई भी हो सकता है. 

युवाओं और किसानों को किया उत्साहित 

पीएम ने अपना भाषण पूरी तरह से युवाओं और किसानों पर फोकस किया. उन्होंने पेपर लीक को बड़ा मामला बताया है. युवाओं को उत्साहित भी किया है. इसके साथ ही उन्होंने किसानों के कर्ज माफ़ी को बड़ा मुद्दा बना दिया है. उन्होंने बीजेपी की सरकार का गुणगान किया है. राजस्थान में पिछली बीजेपी सरकार द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा नहीं की है. जबकि यही काम यहां पर बीजेपी के नेता भी कर रहे है. केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यक्रम की चर्चा कर रहे हैं, मगर पिछली बीजेपी सरकार के 10 साल के कार्यों की कोई चर्चा नहीं हो रही है. 

पिछले चुनाव में मिली हार का सबक 

शेखावटी में पिछले चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. इस बात की चिंता बीजेपी को भी है और पीएम नरेंद्र मोदी को भी. इसलिए शेखावटी में उन्होंने वहां के मजबूत नेताओं की चर्चा की लेकिन पिछली बार की बीजेपी सरकार के काम की चर्चा नहीं की है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में करवट भी बदलेगा और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी. कमल के फूल की चर्चा की मगर किसी नेता का नाम नहीं लिया. जबकि कुछ नेताओं को उम्मीद थी कुछ संकेत मिल सकता है.

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget