एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: डीग जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ, तीनों बीजेपी विधायक मंत्री पद की दौड़ में, किसे मिलेगा मौका?

Rajasthan Elections 2023: डीग को नया जिला बनाया गया है. डीग जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है, यहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया.

राजस्थान विधानसभा सभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मशक्कत जारी है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार के गठन के साथ ही बीजेपी के टिकट पर जीतने वाले विधायकों की नजर अब मंत्री पद हासिल करने पर है. सभी विधायक मंत्री पद के लिए अपनी गोटी सेट करने में लगे है. अब देखने वाली बात यह है कि किसको मंत्री बनाया जाता है. 
    
भरतपुर जिले से अलग कर डीग को नया जिला बनाया गया है. डीग जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं. डीग जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. डीग जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है.  डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर जवाहर सिंह बेढ़म ने जीत हासिल की है. कामां विधानसभा सीट पर नौक्षम चौधरी जीती है तो डीग - कुम्हेर विधानसभा सीट पर डॉ. शैलेष सिंह जीते हैं. तीनों विधायक पहलीबार विधायक बने हैं. अब तीनों बीजेपी विधायक मंत्री बनने के लिए दौड़ में है. 
 
डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट राजस्थान की हॉट सीट मानी जाती है. डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर हमेशा पूर्व राजपरिवार का ही कब्जा रहा है. वर्ष 2008 में डॉ. दिगंबर सिंह ने राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह को हराया था तो बीजेपी की सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में विश्वेंद्र सिंह ने डॉ. दिगंबर सिंह को हराया था और वर्ष 2018 के चुनाव में डॉ. दिगंबर सिंह के बेटे डॉ. शैलेष सिंह को हराया था. अब वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ. शैलेष सिंह ने राजपरिवार के सदस्य और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को हराया है. लोगों में यह चर्चा है कि डॉ. शैलेष के पिता ने जब विश्वेन्द्र सिंह को हराया था तो उन्हें मंत्री बनाया गया था अब डॉ. शैलेष सिंह ने भी विश्वेन्द्र सिंह की हराया है तो उन्हें भी मंत्री पद दिया जायेगा.  
 
नगर विधानसभा सीट पर जवाहर सिंह बेढ़म विधायक बने हैं. जवाहर सिंह बेढ़म को राजनीति का लम्बा अनुभव है. बीजेपी संगठन में भी जवाहर सिंह बेढ़म कई पदों पर रह चुके हैं. जवाहर सैंघ पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य ,युवा मोर्चा और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष क साथ ही 9 वर्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे है. राष्ट्रीय परिषद सदस्य, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा और राजस्थान डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रहे है. जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस के वाजिब अली को हराया है. वाजिब अली कांग्रेस की सरकार में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रहे है. जवाहर सिंह बेढ़म भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है. 
 
कामां विधानसभा सीट पर बीजेपी की नौक्षम चौधरी विधायक बनी है. नौक्षम चौधरी ने मेवात की कद्दावर नेता ज़ाहिदा खान को हराया है. जाहिदा खान कांग्रेस की सरकार में राज्य मंत्री बनी थी.नौक्षम चौधरी हरियाणा के नूंह मेवात की रहने वाली है और हरियाणा से आकर डीग जिले के मेवात क्षेत्र से चुनाव जीती है वो भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है. अब देखने वाली यह है की राजस्थान में मुखयमंत्री का चेहरा कौन होगा किसको मिलेगा मंत्री पद सभी विधायक अपनी गोटी बिठाने में लगे हैं.    
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
Jodhpur News: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ
जोधपुर: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ
राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया घातक हमला, पानी रखने के ठिकाने को किया तबाह
LIVE: अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया घातक हमला, पानी रखने के ठिकाने को किया तबाह
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget