एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'मेरे लिए मां ने बेची थीं बालियां, आज दिए 100 रुपए,' नामांकन से पहले पूनियां ने सुनाई ये कहानी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य में 6 नवंबर तक ही नामांकन होने हैं. हालांकि कई सीटों पर तो अब तक प्रत्याशी का नाम ही नहीं तय हुआ है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर तक नामांकन होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. एक तरफ बड़ी संख्या में नामांकन हो रहा है. तो वहीं कई सीटों पर प्रत्याशी तक घोषित नहीं हुए हैं. हालांकि दोनों पार्टियां आने वाले एक-दो दिन में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देंगी.

विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन 46 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 51 उम्मीदवारों ने 60 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. अब तक प्रदेश में 90 उम्मीदवारों ने 106 नामांकन पत्र भरे हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं. उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले इन उम्मीदवारों को सी-1 फॉर्म भरना होगा और अपराध की जानकारी समाचार पत्र या टीवी चैनल्स के माध्यम से तीन बार प्रकाशित-प्रसारित कर सार्वजनिक करनी होगी.

पूनियां आज भरेंगे नामांकन

वहीं सूबे के ज्यादातर दिग्गज भी 4 नवंबर तक अपना पर्चा दाखिल कर देंगे. आज यानी गुरुवार को भी कई दिग्गज नामांकन भरने वाले हैं. इन्हीं में से एक नाम बीजेपी के दिग्गज नेता सतीश पूनियां का भी है. नामांकन भरने से पहले पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राजनीतिक यात्रा और उसमें उनकी मां के दिए योगदान को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नामांकन से पूर्व आज मां ने मुझे 100 रुपए भेंट किए, मुझे याद है एक बार मां ने अपने कानों की बालियां पड़ौसी को गिरवी रखकर मुझे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में पटना भेजा था. मां हमेशा प्रेरणा देती है.'

5 नवंबर को नहीं होंगे नामांक 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र भरने के लिए 6 नवंबर तक अब 4 दिन ही बचे हैं. 5 नवंबर को रविवार के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य में तीसरे दिन श्रीगंगानगर, रायसिंहनगर, भादरा, बीकानेर पूर्व, डूंगरगढ़, नोखा, सुजानगढ़, मंडावा, नवलगढ़, झोटवाड़ा, आमेर, विद्याधर नगर, सांगानेर, बस्सी, तिजारा, किशनगढ़ बास, थानागाजी, अलवर शहरी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, भरतपुर, नदबई, बसेड़ी, टोडाभीम, बांदीकुई, टोंक, किशनगढ़, डेगाना, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, पोकरण, सिरोही, खेरवाड़ा, वल्लभनगर, डूंगरपुर, घाटोल, कुशलगढ़, बेगूं, निम्बाहेड़ा, राजसमंद, नाथद्वारा, जहाजपुर, सांगोद, कोटा दक्षिण, लाडपुरा और अंता विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60 नामांकन पत्र दाखिल किए गए.

Rajasthan Election 2023: सांगोद में कांग्रेस उमीदवार भानु प्रताप का जमकर हो रहा विरोध, प्रत्याशी बदलने की उठी मांग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget