एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सांगोद में कांग्रेस उमीदवार भानु प्रताप का जमकर हो रहा विरोध, प्रत्याशी बदलने की उठी मांग

Rajasthan Election 2023 News: सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने भानु प्रताप का विरोध करते हुए उन्हें बाहरी बताया और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जहां पार्टियों ने जीतने के लिए पूरा दम लखा रखा है, वहीं दूसरी और उनके ही नेता और कार्यकर्ता उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही पार्टियों को तीखा विरोध भी झेलने को मिल रहा है. कहीं गुटबाजी हावी हो रही है, तो कहीं बाहरी के नाम पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है. वहीं कहीं दल बदल को लेकर आलोचनाएं सामने आ रही हैं. 

कोटा (Kota) संभाग में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों का तो तीखा विरोध देखने को मिल रहा है, तो बीजेपी (BJP) में भी कलह कुछ कम नहीं हैं. ऐसे में जो सीट जीती जा सकती है, वहां भी पेच फंस रहा है. सांगोद से कांग्रेस उमीदवार भानु प्रताप के टिकट की घोषणा के साथ ही विरोध भी सामने आया है. कहीं टायर जलाकर भानु प्रताप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, तो कहीं प्रत्याशी को बदलो नहीं तो हार का सामना करना पड़ेगा के कई पत्राचार भी चले.

हीरालाल नागर से होगा मुकाबला
कांग्रेस के कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा ने कहा कि सांगोद में बाहरी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. या तो प्रत्याशी बदलों नहीं तो छह नंवबर को निर्दलीय चुनाव लडेंगे. उन्होंने कहा कि सांगोद के स्थानीय को टिकट दिया जाना चाहिए था. हम प्रत्याशी बदलवाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. अगर पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदला तो विरोध जारी रहेगा. भानु प्रताप को लेकर कई कस्बों में विरोध प्रदर्शन जारी है. भानू प्रताप के सामने बीजेपी से पूर्व विधायक हीरालाल नागर चुनाव लड़ रहे हैं.

भरत सिंह कुंदनपुर ने बताया बाहरी
वहीं सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने भानु प्रताप का विरोध करते हुए उन्हें बाहरी बताया और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने सांगोद विधानसभा से भानु प्रताप को पार्टी का प्रत्याक्षी घोषित किया है. भानु प्रताप सांगोद विधानसभा के निवासी और मतदाता नहीं है. कांग्रेस पार्टी इन्हें पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र जहां के ये निवासी हैं, वहां से प्रत्याक्षी बनाती तो उचित होता. 

उन्होंने लिखा कि गत 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा सांगोद विधानसभा में किए गए असख्य कार्यक्रमों में भानु प्रताप ने कभी भी भाग नहीं लिया. इनको सांगोद से प्रत्याक्षी बनाने में कांग्रेस के एआईसीसी ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन की भूमिका संदिग्ध है. मुझे इस बात का खेद है कि आपने मेरे पूर्व पत्रों और सुझावों को नजर अंदाज किया है.

Yogi Adityanath in Rajasthan: 'अगर यूपी में हुई होती कन्हैयालाल की हत्या तो...', योगी आदित्यनाथ ने CM गहलोत को बताया क्या करते वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget