एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: भरतपुर की नदबई विधानसभा सीट पर 1993 से नहीं जीती है कांग्रेस, इस जाति के मतदाता हैं निर्णायक

Rajasthan Election 2023 News: 1993 के चुनाव के बाद से कांग्रेस नदबई विधानसभा सीट कभी नहीं जीत पाई है. 1998 में कांग्रेस के नत्थी सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे. उसके बाद उसे दूसरा स्थान भी नहीं मिला है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के भरतपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं. इनमें से एक विधानसभा सीट नदबई (Nadbai Assembly Constituency) है. नदबई विधानसभा में सर्वाधिक वोट जाट समाज का है. नदबई विधानसभा में अनुसूचित जाति के वोट भी हैं. इसके कारण 2003 से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा है.वहीं 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जोगिंदर सिंह अवाना ने यहां से जीत दर्ज की थी.

कांग्रेस से भरतपुर राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह ने 1993 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था. वो भारी बहुमत से जीते थे. उसके बाद से कांग्रेस पार्टी ने नदबई विधानसभा पर कभी जीत नहीं दर्ज कर पाई है. साल 1998 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नत्थी सिंह जरूर दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन उसके बाद पार्टी हमेशा तीसरे नंबर पर ही रही है. दूसरा स्थान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी का रहा है.   

लगातार जीती बीजेपी 

नदबई विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर राजपरिवार की सदस्य राजा मान सिंह पुत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा 2003 से 2013 तक दो  बार जीतकर विधानसभा पहुंचीं.कृष्ंद्र कौर दीपा को 2013 में वसुंधरा की सरकार में पर्यटन मंत्री बनाया गया था. लेकिन वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कृष्णेंद्र कौर को हार का मुंह देखना पड़ा था.    

नदबई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा जाट मतदाता हैं. अक्सर यहां से जाट प्रत्याशी ने ही विजय प्राप्त की है .वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जाट मतदाता बिखर गए और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जोगिंदर सिंह अवाना जीत गए. बीजेपी प्रत्याशी कृष्णेंद्र कौर दीपा लगभग 4000 वोटों से हार गईं. बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीत कर जोगिंदर सिंह अवाना कांग्रेस में चले गए. 

कैसे जीती बसपा

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह अवाना को 50 हजार 976 वोट मिले तो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजपरिवार की सदस्य कृष्णेंद्र कौर दीपा को 46 हजार 882 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु कटारा तीसरे नंबर रहे. उनको 38 हजार 136 वोट प्राप्त हुए. वर्ष 1998 के बाद कांग्रेस पार्टी कभी भी दूसरे नंबर पर नहीं आई. नदबई विधानसभा में दो लाख 66 हजार के लगभग मतदाता हैं. 

वर्ष 2023 में राजस्थान विधानसभा का चुनाव होना है. सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से जोर लगा रही हैं. विधानसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अबही से गली-गली और गांव-गांव जाकर वोटरों को लुभाने का काम कर रहे हैं. चुनाव नजदीक आते ही कोई करा रहा है भागवत कथा तो कोई करा रहा युवाओं में क्रिकेट प्रतियोगिता.अब देखने वाली बात यह है कि 2023 में कांग्रेस और बीजेपी किसे प्रत्याशी बनाते हैं और कौन मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डलवा पाता है.

ये भी पढ़ें

Rain in Rajasthan: बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने ट्वीट किया अजमेर के अस्पताल का वीडियो, CM अशोक गहलोत ऐसे कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget