एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्टीयरिंग कमेटी सदस्य के सामने भड़के मुस्लिम समुदाय के कांग्रेस नेता, जानिए क्या कहा

Rajasthan Elections 2023: तंज कसते हुए मुस्लिम नेता ने कहा, 'अपना स्थान पक्का, बाकी खाए धक्का'. ऐसे में मेवाड़ में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में सियासी हलचल मच गई है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान कांग्रेस में शीर्ष की कलह की बातें कई बार सामने आ चुकी हैं. पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अब उदयपुर वाटी और राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) के बयान से अंतर्कलह फिर देखी जा सकती है. विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं और अब कलह सिर्फ शीर्ष पर ही नहीं, बल्कि जिला स्तर पर दिखाई देने लगी है. ऐसा ही मामला उदयपुर में हुआ, जहां कांग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य के सामने मुस्लिम समुदाय के कांग्रेस नेता एक कार्यक्रम के दौरान भड़क गए.

तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 'अपना स्थान पक्का, बाकी खाए धक्का'. ऐसे में मेवाड़ में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में सियासी हलचल मच गई है. क्योंकि कुछ समय पहले ही मुस्लिम समुदाय के कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने विरोध भी किया था कि उन्हें पार्टी में कोई पद नहीं दिया जा रहा है. 

नव नियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में खलबली
दरअसल, कांग्रेस की तरफ से हाल ही में राजस्थान भर में नए अध्यक्षों की घोषणा की थी. इसी में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में फतह सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया था. फतह सिंह राठौड़ का शपथ ग्रहण समारोह था. इस समारोह में मेवाड़ की कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास और स्टेरिंग के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए. इसी समारोह में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजुमन तालीमुल इस्लाम के पूर्व अध्यक्ष शराफत खान ने बेबाकी से अपनी बात सभी के सामने रखी. 

यह कहां शराफत खान ने
उन्होंने अपने संविधान में कहा कि अपना स्थान पक्का, बाकी खाए धक्का. उदयपुर की परवाह न प्रदेश नेतृत्व को है, न एआईसीसी को. जब दिनेश श्रीमाली चुनाव लड़ें, तब यहां बैठे कई पदाधिकारियों ने टिकट मांगा था. यह हंसी की बात है या शर्म की या रोने की कि एआईसीसी ने टिकट श्रीमाली को दिया, जिन्होंने टिकट मांगा ही नहीं था. कांग्रेस में किसी को कुछ नहीं पता कि हो क्या रहा है? अध्यक्ष बनाने में 3 साल लगा देते हैं. फिर अध्यक्ष को कार्यकारिणी नहीं बनाने देते. बिना सेना के कोई सेनापति लड़ सकता है क्या? इसके अलावा भी चुनाव को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की.

एबीपी ने जब उनसे इस बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं 40 साल से कांग्रेस में कम कर रहा हूं पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के समय से देख रहा हूं. अभी कांग्रेस उदयपुर को देख ही नहीं रही जबकि केंद्र स्तर के दो नेता यहां से है. ऐसे में कैसे चुनाव जीत पाएंगे. जिन्होंने टिकिट नहीं मांगा उन्हें दिया. जबकि पार्टी को सोचना था. अगर सोचती तो कांग्रेस का यहां से विधायक होता. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस पर गरजे सतीश पूनियां, मेवात में बोले- 'क्या सरकार गूंगी-बहरी है? लव जिहाद से लैंड जिहाद तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget