एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा को क्यों नहीं मिलता पार्टी का साथ? धरने में अकेले रहने की क्या ये है वजह?

Rajasthan BJP: जानकारों का कहना है कि बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलन और धरने को बीजेपी का साथ इसलिए नहीं मिलता कि किरोड़ी लाल प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी में आ सकते हैं.

Rajasthan News: बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा (BJP MP Kirodi Lal Meena) ने आरोप लगाया है कि उन्हें धरने में बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया (BJP President Satish Poonia) का मजबूत साथ नहीं मिला और जिस तरीके से आंदोलन और धरने के लिए साथ चाहिए था वैसा नहीं हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह पहली बार है या पहले भी ऐसा हुआ है. पिछले दो सालों में किरोड़ी लाल मीणा के जितने बड़े आंदोलन और प्रदर्शन हुए हैं उनमें किसी में भी बीजेपी का साथ नहीं मिला है.

किरोड़ी लाल मीणा हमेशा अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) के खिलाफ अकेले आंदोलन करते हुए नजर आये. इन्हें अपने ही संगठन का साथ नहीं मिलता, लेकिन सरकार (Rajasthan Government) को अपनी मांगों पर झुका देते हैं. पिछले दिनों इनकी सभी मांगों पर सदन से सड़क तक सरकार बात करने को तैयार होती हुई दिखी. यहां तक कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद सदन में किरोड़ी लाल मीणा के धरने का जिक्र किया है. 

साथ न मिलने की क्या है वजह
सूत्रों और जानकारों का कहना है कि बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलन और धरने को बीजेपी का साथ इसलिए नहीं मिलता कि किरोड़ी लाल प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी में आ सकते हैं. इनके साथ ही राजस्थान का एक वर्ग मजबूती से जुड़ा हुआ है. साथ ही युवाओं का साथ भी किरोड़ी लाल को मजबूती से मिलता है. इसीलिए वे धरने पर डटे रहते हैं.

रीट को लेकर किया आंदोलन
10 फरवरी 2022 को राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए थे. मीणा का कहना था कि रीट को आयोजित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त किया गया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई. मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए. मीणा ने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने और फिर बेचने से जुड़े मामले में 400 करोड़ की डील हुई है. किसी तरह से यह धरना खत्म हुआ था.

अलवर के राजगढ़ में आंदोलन
19 दिसम्बर 2022 को अलवर के राजगढ़ में चंद्र सिंह की ढाणी सुरेर में आंदोलनकारियों के साथ बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने धरना दिया था. उनकी मौजूदगी में मांगों के समाधान के लिए 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया था. उस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं जिला कलेक्टर से वार्ता के बाद बात बन गई थी. राजगढ़ क्षेत्र के चंद्र सिंह की ढाणी में राहुल गांधी के आगमन पॉइंट पर आंदोलन समाप्त होने के साथ प्रशासन एवं कांग्रेसियों ने राहत की सांस की ली थी. 

पुजारी के शव के साथ प्रदर्शन
11 अप्रैल 2021 को भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में पुजारी के शव को लेकर धरना और प्रदर्शन किया था. दरअसल, दौसा जिले के महुआ में स्थित एक मंदिर के पुजारी शंभु शर्मा के जमीन को कथित रूप से किसी ने हड़प लिया और इससे पुजारी अवसाद में चले गए. जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा पुजारी का शव लेकर धरने पर बैठ गए थे. दौसा में पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उसके बाद बड़ी संख्या में किरोड़ी लाल मीणा ने अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाहर शव रखकर प्रोटेस्ट किया था किया. वहां के बाद जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर भी प्रदर्शन किया था.

Kota Festival: सिहरती ठंड में भी देर रात चला रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला, कबीर की रचनाओं की प्रस्तुति पर झूम उठे लोग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget