एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: मतदान के बाद जोधपुर में हुई बड़ी गड़बड़ी, वोटिंग के अगले दिन से गायब है EVM का कंट्रोलर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है. वोटिंग के अगले दिन यानी 26 नवंबर को EVM के कंट्रोलर के गायब होने की शिकायत पुलिस में की गई.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के जोधपुर में चुनाव के दौरान बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है. जोधपुर में मतदान के बाद रिजर्व (EVM इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की कंट्रोल यूनिट गायब हो गई है. कंट्रोल यूनिट के चोरी होने की शिकायत उदय मंदिर थाने में दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को मतदान के ठीक अगले दिन यानी 26 नवंबर से ये कंट्रोल यूनिट गायब है. 

विधानसभा चुनाव के तहत राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है. चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ही मतदान के तुरंत बाद EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा दी गईं थीं. हालांकि इतनी सुरक्षा के बावजूद भी राजस्थान से EVM का कंट्रोलर चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है. कंट्रोलर चोरी होने के बाद सेक्टर अधिकारी ने उदयमंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक कंट्रोलर की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, अब तक हाथ खाली

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के उदयमंदिर पुलिस थानाधिकारी प्रेम दान रतनू ने चुनाव के बाद EVM का कंट्रोलर चोरी होने के इस मामले में एबीपी लाइव से खास बातचीत की और बताया कि EVM कंट्रोलर चोरी को लेकर सेक्टर अधिकारी पंकज ने शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत 26 नवंबर को दर्ज करवाई गई थी. अभी इसकी जांच जारी है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही EVM कंट्रोलर को प्राप्त कर लिया जाएगा.

बता दें कि ये EVM कंट्रोलर जोधपुर शहर विधानसभा सीट के एक सेक्टर का था. सूत्रों से मिलीं जानकारी EVM कंट्रोलर चोरी के मामले में जिम्मेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही EVM कंट्रोलर की तलाश की जा रही है. इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है. 

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा के गढ़ में महज 18 वोट से चूक गया ये पोलिंग बूथ, नहीं तो बन जाता 100 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget